आईपी यूनिवर्सिटी में शुरू हुई 10 दिवसीय योग कार्यशाला

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आईपी यूनिवर्सिटी में शुरू हुई 10 दिवसीय योग कार्यशाला

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय द्वारका, अध्यात्म योग संस्थान द्वारका नई दिल्ली और आर्मी इंस्टिट्यूट ऑफ एजुकेशन ग्रेटर नोएडा के संयुक्त तत्वधान में मेरा जीवन मेरा योग विषय पर 10 दिवसीय ऑनलाइन योग कार्यशाला की शुरूआत की गईं। इस कार्यशाला के उद्घाटन समारोह में मुख्यअतिथि के रूप में श्री लाल बहादुर शास्त्री केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति रमेश कुमार पांडेय ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफेसर रमेश कुमार पांडेय कुलपति, श्री लाल बहादुर शास्त्री केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली रहे। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि यह 10 दिवसीय योग कार्यशाला लोगों को कोरोना काल में उत्पन्न हुआ शारीरिक मानसिक तनाव को दूर करने में कारगर सिद्ध होगा। योग के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि मन वचन और कर्म तीनों को शुद्ध करना ही योग का मुख्य उद्देश्य है। शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ हमें मानसिक और आध्यात्मिक शुद्धता भी करनी चाहिए जिससे हमारा आचार, विचार और व्यवहार सही हो सके।


कार्यक्रम में विशेष रूप से आमंत्रित विश्व योग चैंपियन डॉ. रमेश कुमार, असिस्टेंट प्रोफेसर श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली को आमंत्रित किया गया। इसमें डॉ रमेश कुमार ने सूक्ष्म व्यायाम और आसनों का शरीर पर पड़ने वाले प्रभाव पर चर्चा की, उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि यदि हम प्रत्येक दिन 45 मिनट का योग अभ्यास करते हैं तो अपने जीवन को हम शारीरिक रूप से मानसिक रूप से स्वस्थ बना सकते हैं। उन्होंने कुछ सूक्ष्म व्यायाम, आसनो और प्राणायामो का अभ्यास कराया ताकि हम इनका अभ्यास करके अपने जीवन को स्वस्थ बना सके। उन्होंने कहा योग के नियमित अभ्यास से मधुमेह, माईग्रेन, मानसिक तनाव, मोटापा, कॉन्स्टिपेशन, बैक पेन, साइटिका आदि अनेक रोग ठीक होते हैं ।
कार्यक्रम के संयोजक प्रोफेसर बी वी आर रेड्डी (एन एस एस) सेल गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय द्वारका नई दिल्ली द्वारा किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस दस दिवसीय कार्यशाला का लक्ष्य कोरोना काल में उपजे छात्रों के तनाव को कम करना और योग के प्रति जागरूकता फैलाना है ताकि स्वस्थ मानसिक रूप से अपनी पढ़ाई को आगे निरंतर कर सकें।
कार्यक्रम का संचालन आर्मी इंस्टिट्यूट ऑफ एजुकेशन ग्रेटर नोएडा की प्रतिभा गर्ग असिस्टेंट प्रोफेसर ने किया। अध्यात्म योग संस्थान के महासचिव अनिल बाल्यान कार्यक्रम में विशेष रूप से आमंत्रित रहे। कार्यक्रम में श्याम चटर्जी प्रोग्राम ऑफिसर इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय, तानिया गुप्ता प्रधानाचार्य आर्मी इंस्टिट्यूट ऑफ एजुकेशन ग्रेटर नोएडा, डॉ. योगेश गुप्ता प्रोग्राम ऑफिसर इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे, इस कार्यक्रम मे देश के विभिन्न राज्यों से लगभग 12 सौ लोगों ने फेसबुक लाइव, यूट्यूब लाइव, जूम लाइव, और इंस्टाग्राम लाइव के माध्यम से भाग लिया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox