हिन्दूस्तान के असंगठित क्षेत्र को खत्म कर रही है भाजपा- राहुल गांधी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हिन्दूस्तान के असंगठित क्षेत्र को खत्म कर रही है भाजपा- राहुल गांधी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अर्थव्यवस्था की स्थिति को लेकर सोमवार को सरकार पर निशाना साधा और दावा किया कि नोटबंदी, ‘गलत जीएसटी’ और लॉकडाउन का मकसद असंगठित क्षेत्र को खत्म करना है. उन्होंने यह भी कहा कि अगर असंगठित क्षेत्र नष्ट हो गया तो देश रोजगार पैदा नहीं कर पाएगा।
कांग्रेस नेता ने एक वीडियो जारी कर कहा, ‘‘जब 2008 में जबरदस्त आर्थिक तूफान आया तो मैंने तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से पूछा था कि पूरी दुनिया में आर्थिक नुकसान हुआ है मगर हिंदुस्तान में कोई असर क्यों नहीं हुआ? उन्होंने उस वक्त कहा था कि जब तक हिंदुस्तान का असंगठित सिस्टम मजबूत है तब तक देश को कोई भी आर्थिक तूफान छू नहीं सकता। राहुल गांधी ने आरोप लगाया, पिछले 6 साल से भाजपा की सरकार ने असंगठित क्षेत्र की व्यवस्था पर आक्रमण किया है. इसके 3 बड़े उदाहरण नोटबंदी, गलत जीएसटी और लॉकडाउन हैं।
उन्होंने यह दावा किया, यह मत सोचिए कि लॉकडाउन के पीछे सोच नहीं थी। यह मत सोचिए कि आखिरी मिनट पर लॉकडाउन कर दिया गया। इन तीनों का लक्ष्य हमारे असंगठित क्षेत्र को खत्म करने का है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने आरोप लगाया, प्रधानमंत्री जी को अगर सरकार चलानी है तो मीडिया की जरूरत है, मार्केटिंग की जरूरत है। मीडिया और मार्केटिंग 15-20 लोग करते हैं। यही लोग असंगठित क्षेत्र का पैसा लेना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि असंगठित क्षेत्र 90 प्रतिशत से ज्यादा रोजगार देता है। जिस दिन इनफॉरमल सेक्टर नष्ट हो गया उस दिन हिंदुस्तान रोजगार नहीं पैदा कर पाएगा।
कांग्रेस नेता यह दावा भी किया कि आप (असंगठित क्षेत्र के लोग) ही इस देश को चलाते हो आप ही इस देश को आगे ले जाते हो और आप ही के खिलाफ साजिश हो रही है। आपको ठगा जा रहा है और आपको गुलाम बनाने की कोशिश की जा रही है. हमें इस आक्रमण को पहचानना पड़ेगा और पूरे देश को मिलकर इसके खिलाफ लड़ना पड़ेगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox