1 अगस्त से google maps में होंगे ये बदलाव, लागू होंगे नियम

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

1 अगस्त से google maps में होंगे ये बदलाव, लागू होंगे नियम

-आपकी पॉकेट पर पड़ सकता है असर

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- गूगल मैप्स द्वारा नियमों में बदलाव किया गया है। गूगल मैप का यह नियम 1 अगस्त 2024 से देशभर में लागू हो जाएगा। खास बात यह है कि गूगल मैप ने कीमत 70 फीसदी तक कम कर दी है। इसके साथ ही गूगल मैप की फीस डॉलर के बजाय भारतीय रुपए में स्वीकार करने की भी घोषणा की गई है। आपको बता दें कि यह ऐसे समय में हुआ है जब ओला मैप मार्केट में आया है। इसके अलावा ओलिंपिक मैप का इस्तेमाल भी मुफ्त में किया जा सकता है।

एक आम यूजर के नजरिए से देखें तो गूगल मैप में इस बदलाव का आप पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। लेकिन अगर आप बिजनेस के लिए गूगल मैप का इस्तेमाल करते हैं तो आपको इसके लिए पहले से कम भुगतान करना होगा। साथ ही आप गूगल मैप का भुगतान डॉलर के बजाय भारतीय रुपये में कर सकेंगे।

यूजर्स के मन में उठ रहे है ये सवाल
यूजर्स के मन में सवाल है कि जब गूगल मैप फ्री है तो क्या कटौती हो रही है? ऐसे में आपके लिए यह जानना जरूरी है कि गूगल मैप का इस्तेमाल आम लोगों के लिए मुफ्त है। लेकिन अगर इसका इस्तेमाल बिजनेस के लिए किया जाता है तो इसके लिए चार्ज लिया जाता है।

उदाहरण के लिए, रैपिडो एक राइडिंग शेयर कंपनी है। कंपनी नेविगेशन के लिए गूगल मैप्स का इस्तेमाल करती है। ऐसे में गूगल मैप का इस्तेमाल करने के लिए पैसे चुकाने पड़ते हैं। इन कीमतों में अब बदलाव किया गया है। गूगल नेविगेशन के लिए भारतीयों से 4 से 5 डॉलर का मासिक शुल्क लेता था, जिन्हें 1 अगस्त से अपनी फीस डॉलर के बजाय भारतीय रुपये में चुकानी होगी।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox