कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार सरकार पर अग्निवीर योजना मुद्दे पर कर रही है वार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार सरकार पर अग्निवीर योजना मुद्दे पर कर रही है वार

-विपक्ष ने केंद्र सरकार पर अग्निवीर मामले में झूठ बोलने पर लगाया आरोप -रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सदन में उठाए गए सवालों का दिया जवाब

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- अग्निवीर को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बयानबाजी का दौर समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब दिया है। दरअसल, राहुल गांधी बजट पर भाषण दे रहे थे। इस बीच उन्होंने अग्निवीर के सहारे पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवाब देते हुए कहा कि राहुल गांधी राष्ट्रीय सुरक्षा और अग्निपथ योजना जैसे संवेदनशील मुद्दे पर देश को गुमराह कर रहे हैं। गौरतलब है कि राहुल गांधी चुनाव के दौरान और फिर उसके बाद अग्निवीर को लेकर मुखर हैं। उन्होंने अग्निवीर योजना खत्म करने की भी बात कही थी।

राजनाथ सिंह ने नेता प्रतिपक्ष को दिया जवाब
राहुल गांधी की बयान के बाद लोकसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने बजट के बारे में कई गलतफहमियां फैलाने की कोशिश की है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बहस के जवाब में अपनी बात रखेंगी।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने बयान में कहा कि राहुल गांधी राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे संवेदनशील मुद्दे और अग्निपथ योजना के बारे में देश को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। हमारे जवान देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं। यह हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा का बहुत संवेदनशील मुद्दा है। अग्निवीर मुद्दे पर देश को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर मैं बयान देने को तैयार हूं।

राहुल गांधी ने क्या कहा था?
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सदन में सरकार पर अग्निवीर मामले में झूठ बोलने का आरोप लगाया था। राहुल गांधी ने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सदन को बताया था कि अग्निवीर शहीद के परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया गया था। मगर यह केवल बीमा भुगतान था, मुआवजा नहीं।

इससे पहले भी राहुल गांधी ने अग्निवीर मुद्दे पर कई सवाल उठाए थे। उन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान यह कहा था कि अगर उनकी सरकार केंद्र में आती है तो वो अग्निवीर योजना को खत्म कर देंगे। ठीक यही मत विपक्ष के सभी नेताओं का दिखाई देता है। हालांकि, सरकार लगातार अग्निवीर योजना के बचाव में खड़ी है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox