
हैदराबाद/- निलंबित भाजपा नेता राजा सिंह को हैदराबाद पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। विवादित टिप्पणी के बाद उनका जोरदार विरोध हो रहा था। हैदराबाद पुलिस के मुताबिक, भाजपा के निलंबित नेता टी राजा सिंह को पीडी एक्ट के तहत हिरासत में लिया गया है। उनके खिलाफ दर्ज 101 आपराधिक मामलों में से वह 18 सांप्रदायिक अपराधों में शामिल थे। मंगलहाट पुलिस ने उस पर पीडी के आदेश को अमल में लाया। उन्हें सेंट्रल जेल, चेरियापल्ली में बंद किया जा रहा है।
बता दें कि इससे पहले टी राजा सिंह को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद देर शाम उन्हें कोर्ट से जमानत मिल गई थी। जमानत के बाद से ही हैदराबाद में बवाल मच गया। जमानत के विरोध में उग्र लोगों ने जगह-जगह रातभर प्रदर्शन किया। इस बीच राजा सिंह के वकील को फोन पर जान से मारने की धमकी भी दी गई।
सोमवार रात से ही हैदराबाद में जगह-जगह प्रदर्शन हुए। तब सिंह की गिरफ्तारी की मांग की जा रही थी, लेकिन गिरफ्तारी के बाद जमानत मिलने पर मंगलवार रात को भीड़ ने ’गुस्ताखे नबी की एक ही सजा, सिर तन से जुदा’ के नारे लगाए।
निलंबित भाजपा विधायक टी राजा सिंह गोशामहल से विधायक हैं। हैदराबाद के दबीरपुरा पुलिस थाने में विधायक सिंह के खिलाफ भादंवि की धारा 295(ं) और 153(ं) समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया था। कोर्ट ने पहले उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था, लेकिन बाद में आदेश वापस लेते हुए उन्हें जमानत दे दी।
क्या है मामला?
हास्य कलाकार मुनव्वर फारुकी के शो के बाद विधायक सिंह ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, उसे लेकर उन्हें गिरफ्तार किया गया था। भारी विरोध के बाद भाजपा ने विधायक टी राजा सिंह को पार्टी से निलंबित कर दिया था। सिंह ने मंगलवार को वीडियो जारी कर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। इसके बाद उन्होंने इसे मजाक करार दिया था, लेकिन बड़ी संख्या में लोग उनके विरोध में सड़कों पर उतरे आए थे। सिंह ने एक वीडियो जारी करके मुनव्वर फारुकी पर हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया था। मुनव्वर ने पिछले हफ्ते ही हैदराबाद में एक कॉमेडी शो किया था। सिंह ने इस शो को रोकने की धमकी देते हुए सेट को आग लगाने की धमकी दी थी।





More Stories
दिल्ली में अंतरराज्यीय ट्रक चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार
BJP में शामिल होंगे सपा के तीन विधायक
जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों के मामले में मानवाधिकार आयोग सख्त
छतरपुर में कथित भू-माफिया और अवैध प्लॉटिंग का मुद्दा गरमाया
दिल्ली में 57 मेट्रो स्टेशनों पर बंद हो सकते हैं एंट्री-एग्जिट गेट, पुलिस ने DMRC को लिखा पत्र
भाजपा राज में हो रही लोकतंत्र की हत्या- जयेन्द्र रमोला