
जयपुर/- जयपुर गांधीनगर रेलवे स्टेशन के बाहर एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला स्टेशन से बाहर निकलकर पति के लिए खाना लेने गई थी। इसी दौरान पांच आरोपियों ने महिला को अगवा कर लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
35 साल की महिला अपने पति के साथ बुधवार देर रात गांधीनगर रेलवे स्टेशन पहुंची थी। ट्रेने के आने में समय में था। ऐसे में वो अपने पति के लिए खाना लेने के लिए रेलवे स्टेशन से बाहर निकली। महिला ने पुलिस को बताया कि रेलवे स्टेशन के बाहर उसे पांच युवक मिले, जिनसे उसने रेस्टोरेंट के बारे में पूछा। इस पर रेस्टोरेंट की ओर ले जाने का झांसा देकर बदमाश पीड़िता को रेलवे यार्ड की तरफ ले गए और वहां सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
वहीं वारदात के बाद पीड़िता बदहवास हालत में जीआरपी थाने पहुंची, जहां महिला पुलिसकर्मियों ने उसे संभाला। पीड़िता ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। जीआरपी थाना पुलिस ने गुरुवार सुबह पीड़िता का मेडिकल करवाया है। इसके साथ ही एफएसएल टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया, जहां से टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस रेलवे स्टेशन के बाहर और आसपास लगे हुए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है। वहीं मामले की जांच की जा रही है।





More Stories
दिल्ली में अंतरराज्यीय ट्रक चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार
BJP में शामिल होंगे सपा के तीन विधायक
जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों के मामले में मानवाधिकार आयोग सख्त
छतरपुर में कथित भू-माफिया और अवैध प्लॉटिंग का मुद्दा गरमाया
दिल्ली में 57 मेट्रो स्टेशनों पर बंद हो सकते हैं एंट्री-एग्जिट गेट, पुलिस ने DMRC को लिखा पत्र
भाजपा राज में हो रही लोकतंत्र की हत्या- जयेन्द्र रमोला