हरियाणा सीआईडी उपाधीक्षक उदय राज सिंह तंवर व एसआई जनक कुमारी को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस पदक

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हरियाणा सीआईडी उपाधीक्षक उदय राज सिंह तंवर व एसआई जनक कुमारी को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस पदक

-स्वतंत्रता दिवस पर हरियाणा पुलिस के बहादुर व प्रतिबद्ध अधिकारियों को किया जायेगा सम्मानित -स्वतंत्रता दिवस पर हरियाणा पुलिस के 12 अधिकारियों और जवानों

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/चंडीगढ़/शिव कुमार यादव/- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हरियाणा पुलिस के 12 अधिकारियों और जवानों को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक (पीपीएमडीएस) और सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक (पीएमएमएस) से सम्मानित करने के लिए चयन किया गया है।हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार अग्रवाल ने कहा कि हमारे पुलिस अधिकारियों की बहादुरी, प्रतिबद्धता व अथक प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान से पुलिस पदक से अलंकृत होने वालों के साथ-साथ अन्य अधिकारियों व जवानों को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

हरियाणा पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा इन मेडलों की घोषणा की गई है। हरियाणा पुलिस के दो अधिकारियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस पदक जबकि 10 अन्य पुलिस अधिकारियों व जवानों को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से अलंकृत किया गया है। उप पुलिस अधीक्षक सीआईडी उदय राज सिंह तंवर और महिला सब-इंस्पेक्टर जनक कुमारी को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित करने के लिए चुना गया है।सराहनीय सेवा के लिए इन्हें मिला मेडल

इसके अतिरिक्त सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से अलंकृत होने वालों में राहुल देव डीएसपी झज्जर, वीरेंद्र सिंह पुलिस उपायुक्त सोनीपत, नवीन कुमार सहायक उप निरीक्षक हिसार, राजबाला महिला उप निरीक्षक गुरुग्राम, राम पाल निरीक्षक यमुनानगर, सुनील कुमार उप निरीक्षक कमांडो नेवल करनाल, सुरेंद्र प्रताप हेड कांस्टेबल राज्य अपराध शाखा पंचकुला, वीरेंद्र कुमार एएसआई पंचकुला, युद्धवीर सिंह सब इंस्पेक्टर एंटी करप्शन ब्यूरो गुरुग्राम और जोगिंदर सिंह एएसआई रोहतक शामिल हैं।डीजीपी ने दी बधाईहरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार अग्रवाल ने सभी पुलिस अधिकारियों और जवानों को बधाई देते हुए कहा कि यह समस्त पुलिस बल के लिए बहुत की गौरव व सम्मान का क्षण है डीजीपी ने कहा कि हमारे पुलिस अधिकारियों की बहादुरी, प्रतिबद्धता व अथक प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान से पुलिस पदक से अलंकृत होने वालों के साथ-साथ अन्य अधिकारियों व जवानों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने सभी को प्रोत्साहित करते हुए भविष्य में और अधिक सफलता की कामना भी की।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox