हरियाणा के बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला का बगावती रुख: बीजेपी को चेतावनी, रानियां विधानसभा से लड़ने की बात कही

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हरियाणा के बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला का बगावती रुख: बीजेपी को चेतावनी, रानियां विधानसभा से लड़ने की बात कही

हरियाणा/नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- हरियाणा के प्रदेश के बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला के सुर अब बगावती होते जा रहे हैं। सिरसा के कालांवाली में एक प्रेसवार्ता के दौरान बीजेपी को छोड़ने का सवाल पूछे जाने पर रणजीत चौटाला ने कहा कि अगर बीजेपी उन्हें टिकट नहीं देती तो बीजेपी अपना देखे वो सिरसा की रानियां विधानसभा से चुनाव जरूर लड़ेंगे। मंत्री रणजीत सिंह चौटाला आज सिरसा के गांव कालांवाली में प्रेस को सम्बोधित कर रहे थे।

मीडिया से बातचीत में मंत्री रणजीत चौटाला ने कहा कि लोकसभा का चुनाव उन्होंने बीजेपी की टिकट पर लड़ा हालांकि उन्होंने कुछ ही घंटे पहले बीजेपी को ज्वाइन किया था,हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार में उन्हें मंत्री बनाया गया,बीजेपी ने उन्हें पूरा सम्मान दिया। मंत्री रणजीत चौटाला ने कहा कि जिस तरीके से मुख्यमंत्री गोपाल कांडा के घर गए और फिर ये कहना कि वो गठबंधन में चुनाव लड़ेंगे और इसके बाद रानियां विधानसभा से गोबिंद कांडा के बेटे का नाम गोपाल कांडा के भाई ने अनाउंस किया,उन्हें ये सब कुछ ठीक नहीं लगा,जिसको लेकर उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं की एक मीटिंग बुलाई जिसमे ये निर्णय लिया कि वो चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी उनकी अनदेखी करती है तो वो तो चुनाव लड़ेंगे बीजेपी अपना देखे।

हुड्डा से हाथ मिलाने पर बोले रणजीत चौटाला

भूपेंदर सिंह हूडा से हाथ मिलाने के सवाल पर रणजीत चौटाला ने कहा कि ये सब समय और परिस्थितियां तय करती हैं। उन्होंने कहा कि वो चाहते हैं कि वो बीजेपी से चुनाव लड़ें लेकिन बीजेपी भी उन्हें सम्मानजनक तरीके से रखे। रणजीत चौटाला ने कहा कि वो देवी लाल के बेटे हैं उनका भी प्रदेश में राजनितिक कद है। वहीं रणजीत चौटाला ने कहा कि ये बीजेपी को तय करना है कि वो गोपाल कांडा की पार्टी हलोपा को साथ रखना चाहती है या फिर रणजीत सिंह को।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox