हमें बधाई नहीं विकास का बदलाव चाहिए- ऋतू दहिया कुंडू

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हमें बधाई नहीं विकास का बदलाव चाहिए- ऋतू दहिया कुंडू

- नजफगढ़ की बेटी (ऋतू दहिया कुंडू ) ने रोशनपुरा वार्ड में अपने सहयोगियों के साथ चलाया जागरूकता अभियान

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/ नजफगढ़/ शिव कुमार यादव/- नजफगढ़ की बेटी ऋतू दहिया कुंडू ने मंगलवार को अपने सहयोगियों के साथ रोशनपुरा वार्ड में समस्याओं के खिलाफ जागरूकता अभियान की शुरुआत की। इस दौरान नजफगढ़ की बेटी ऋतू दहिया कुंडू ने अपने भाषण में लोगों से कहा की नजफगढ़ में बैठे सभी प्रतिनिधियों को यहाँ की समस्याएं दिखाई नहीं देती, समस्याओं के समाधान के नाम पर बजट नहीं है का बहाना तो बनाते नजर आते है परन्तु अपने पोस्टर्स और होर्डिग्स लगाते समय इनके पास बजट आ जाता है। आज मैं ऐसे नेताओं को स्पष्ट संदेश देना चाहती हूं कि हमें बधाई नहीं विकास का बदलाव चाहिए।

आज भाई भरत सिंह चौक से नारियल फोड़कर रोशनपुरा वार्ड में जागरूकता अभियान के साथ साथ उन्होंने अपने नारे के साथ लोगों को सम्बोधित किया की हमें “बधाई नहीं बदलाव चाहिए “। गौरतलब है कि काफी समय से नजफगढ़ क्षेत्र के लोगो की सहायता करने वाली नजफगढ़ की बेटी ऋतू दहिया कुंडू ने आज रोशनपुरा वार्ड के निवासियों और अपने सहयोगियों के साथ मिलकर नारियल फोड़ कर इस जनजागरूकता अभियान की शुरुआत की। ऋतू दहिया कुंडू ने घर घर जाकर अपनी बुलंद आवाज़ के साथ लोगों को जागरूक किया। उन्हें अपनी छोटी छोटी समस्याओं के लिए किसी के दफ़्तरों में जाकर हाथ पैर जोड़ने की ज़रूरत नहीं है… जो काम केवल एक फोन कॉल से हो सकते है उसके लिए ये नेता, अधिकारी उन्हें परेशान करते है..ऐसी समस्याओं के लिए वो हमें संपर्क कर सकते हैँ, हम अपनी पूरी कोशिश करेंगे की आपकी मूलभूत जरूरतों के लिए आपको परेशान ना होना पड़े।

मीडिया से बातचीत करते हुए नजफगढ़ की बेटी ऋतू दहिया कुंडू ने बताया की हम नजफगढ़ वार्ड के बाद रोशनपुरा वार्ड में भी लोगो को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने जा रहे हैँ। राजनैतिक पार्टियों व जाति के नाम पर निकम्मे नेताओं को सीट पर बैठाना है या बदलाव चाहिए ? उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आड़े हाथो लेते हुए कहा की इनके पास लोगों के काम ना करने के सब बहाने हैँ केवल काम करने की नीयत नहीं है l

वही स्थानीय लोगो का कहना है कि नजफगढ़ की बेटी ऋतू दहिया कुंडू काफी समय से उनके बीच में है और उनकी समस्याओ का निदान करवा रही है। लोगो ने बताया की हीरा पार्क के लोगों को काफ़ी समय से नाले ब्लॉक व टूटे हुए फुटपाथ की समस्या थी, जिसके लिए उन्होंने काफ़ी बार प्रतिनिधियों को शिकायत की परन्तु कोई समाधान नहीं हुआ। वही ये समस्या ज़ब उन्होंने ऋतु दहिया कुंडू के समक्ष रखी तो तुरंत उनका काम हो गया। वहीं धर्मपुरा में रहने वाली एक महिला ने ऋतु दहिया कुंडू की जमकर तारीफ की और कहा की हमने आज तक ना तो रोशनपुरा वार्ड के निगम पार्षद को देखा है और ना ही मुझे उनका नाम पता है l

इस जागरूकता कार्यक्रम में आशीष, अमित, फ़िरोज़, विशाल, शिव, प्रतिमा, सचिन, नरेन्दर, कैलाश, रेखा एवं मनीष के साथ अनेक रोशनपुरा वार्ड के निवासी उपस्तिथ रहे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox