हमास नेताओं पर बरसे इस्राइली पीएम नेतन्याहू, कतर को बताया बाधाकतर में रह रहे हमास नेता रोक रहे हैं युद्धविराम – नेतन्याहू

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हमास नेताओं पर बरसे इस्राइली पीएम नेतन्याहू, कतर को बताया बाधाकतर में रह रहे हमास नेता रोक रहे हैं युद्धविराम – नेतन्याहू


नई दिल्ली/उमा सक्सेना/- इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कतर में रह रहे हमास नेताओं को गाजा संघर्ष खत्म न होने की सबसे बड़ी वजह बताया है। उन्होंने कहा कि ये नेता युद्धविराम के हर प्रयास में अड़ंगा डाल रहे हैं और गाजा की जनता के दुखों की कोई परवाह नहीं कर रहे। नेतन्याहू ने दावा किया कि जब तक इन नेताओं से छुटकारा नहीं मिल जाता, न तो शांति स्थापित हो पाएगी और न ही इस्राइली बंधक रिहा हो सकेंगे।

सोशल मीडिया पर जारी किया वीडियो संदेश
नेतन्याहू ने सोशल मीडिया पर साझा एक वीडियो संदेश में साफ कहा कि इस्राइल हमास नेताओं को कहीं भी छिपने नहीं देगा। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक कतर इन नेताओं को देश से बाहर नहीं निकालता या उन्हें अंतरराष्ट्रीय न्याय के हवाले नहीं करता, तब तक इस्राइल उनकी तलाश और कार्रवाई जारी रखेगा।

कतर पर लगाया गंभीर आरोप
इस्राइली पीएम ने कतर सरकार पर भी सीधा निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कतर लंबे समय से शीर्ष हमास नेताओं को सुरक्षित पनाह दे रहा है। नेतन्याहू ने कहा कि गाजा के लोग भयंकर संकट से जूझ रहे हैं लेकिन कतर में बैठे हमास प्रमुख केवल युद्ध को खींचने और संघर्षविराम रोकने में लगे हैं।

इस्राइल की बढ़ी नाराज़गी
गौरतलब है कि हाल के महीनों में इस्राइल बार-बार कतर की आलोचना कर चुका है और अब नेतन्याहू की यह तीखी टिप्पणी उस तनाव को और बढ़ा सकती है। उन्होंने दोहराया कि संघर्ष का स्थायी समाधान तभी संभव होगा, जब कतर हमास नेताओं को अपनी सरज़मीं से निकालकर न्याय के हवाले करे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox