स्पेशल स्टाफ ने मुठभेड़ के बाद पकड़े नंदू गैंग के चार बदमाश, तीन को लगी गोली

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 3, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

स्पेशल स्टाफ ने मुठभेड़ के बाद पकड़े नंदू गैंग के चार बदमाश, तीन को लगी गोली

-नजफगढ़ के उजवा गांव में हुइ मुठभेड़, नजफगढ़ मं फिरोती न देने पर एक व्यापारी करने आये थे हत्या -गुप्त सूचना व सर्विलांस के माध्यम से स्पेशल स्टाफ टीम एचक्यू ने दबौचा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/पीएचक्यू/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नजफगढ़ के उजवा गांव के समीप सोमवार सुबह स्पेशल स्टाफ एचक्यू की नंदू गैंग के अपराधियों से मुठभेड़ हो गई जिसमें जवाबी फायरिंग में गैंग के तीन बदमाश गोली लगने से घायल हो गये जबकि एक बदमाश ने खुद को सरेंडर कर दिया। इस तरह पुलिस ने कुल 4 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां ईलाज के बाद पुलिस आरोपियों से पूछताछ करेगी।
                        स्पेशल स्टाफ पीएचक्यू डीसीपी संजीव यादव ने बताया कि दिल्ली पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए कोई कोर कसर नही छोड़ रही है। पुलिस की सटीक कार्यवाही अब बदमाशों पर भारी पड़ रही है। जिसकारण अब बदमाश हताश हो चुके है। उन्होने बताया कि पुलिस खुफिया जानकारी व सर्विलांस के माध्यम से बदमाशों का पता लगाती है और फिर उन्हे गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज रही है। उन्होने बताया कि इस समय दिल्ली पुलिस अपराधी गिरोहो पर कड़ी नजर बनाये हुए है जिसके तहत सोमवार को भी नजफगढ़ क्षेत्र में नंदू गैंग की मौजूदगी की खबर पर स्पेशल स्टाफ ने त्वरित कार्यवाही करते हुए बदमाशों का पीछा किया और फिर जब बदमाशों ने पुलिस को देखकर भागने के लिए गोली चलाई तो पुलिस की जवाबी फायरिंग में 3 बदमाश घायल हो गये जबकि चैथे बदमाश ने अपने आपको पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। पुलिस ने सभी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।
                         डीसीपी ने बताया कि चारों बदमाश नंदू गैंग के सक्रिय सदस्य है और क्षेत्र में हत्या, फिरोती, अपहरण व रंगदारी के मामलों को अंजाम देते हैं। आज भी ये बदमाश नजफगढ़ के एक व्यापारी को फिरोती की रकम न देने पर मारने के लिए आये थे लेकिन पुलिस को समय पर इनका पता चल गया और पुलिस ने चारों बदमाशों को पकड़ लिया। हालांकि अभी पुलिस ने चारों आरोपियों की पहचान उजागर नही की है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox