हंसो-हंसाओं, लाॅफिंग योगा से कोरोना भगाओ

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 3, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हंसो-हंसाओं, लाॅफिंग योगा से कोरोना भगाओ

-7वें योग दिवस के अवसर पर मातामूर्ति देवी महिला मंडल ने कराया नजफगढ़ मंे योग -योग दिवस के मौके पर नजफगढ़ में बच्चों व युवाओं ने किया योग

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नेहरू युवा केंद्र जिला दक्षिण-पश्चिम के तत्वाधान में माता मूर्तिदेवी महिला मंडल ने नजफगढ़ में 7वें योग दिवस के अवसर पर लाॅफिंग योगा थीम पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर छोटे बच्चों के साथ युवओं व महिलाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। इस मौके पर कई योग क्रियाओं के साथ-साथ डांस योगा व लाॅफिंग योगा का भी आयोजन किया गया। जिसमें लगे ठहाकों से आसपड़ोस के लोग भी हंसने लगे और अपने घरों में ही योग करने लगे। इस अवसर पर बेबी द्रिशिता राव व जयवर्धन राव के योग आसनों की सभी ने भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा एनवाईके दक्षिण-पश्चिम ने उन्हे प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
                       इस मौके पर मंडल अध्यक्षा भावना शर्मा ने बताया कि वैसे तो हमने बच्चों व युवाओं को सभी योग करायें है लेकिन इस बार कोरोना को देखते हुए लोगों के चेहरे से गायब हो चुकी हंसी को वापस लौटाने के लिए लाॅफिंग योगा को अपने कार्यक्रम में मुख्य थीम के रूप में शामिल किया गया। जिसका विषय रखा गया हंसो-हंसाओं लाॅफिंग योगा से कोरोना भगाओं। उन्होने बताया कि हंसना भी कोई आसान काम नही है। हंसने फेफड़े फूलते है और उनमें ज्यादा आॅक्सीजन का प्रवेश होता है। यदि किसी को हंसते समय खांसी आती है तो समझों उसके फेफड़े कमजोर है। ऐसे में उसे अपने शरीर की ज्यादा देखभाल की जरूरत हे। उन्होंने बच्चों का ेसुर्य नमस्कार की पूरी क्रिया समझाई और इसके फायदे भी बताये। वहीं मंडल की सचिव दिव्या यादव ने बच्चों को मंडूक आसन व अनुलोम-विलोम का अभ्यास कराया और इन आसनों के बारे मे विस्तृत से जानकारी भी दी। शिक्षिका सुनीता यादव ने भी  बच्चों के साथ मिलकर योग किया और उन्हे हंसो-हंसाओं लाॅफिंग योगा से कोरोना भगाओ का नारा दिया। इसके साथ ही नाॅन वायलेंस फाउंडेशन के सचिव बिरेन्द्र कुमार सोनी ने बच्चों के लिए रिफ्रेसमेंट का इंतजाम किया। एलआईसी के डीओं श्री मलिक ने भी बच्चों संग योग किया। इस अवसर पर करीब 25 बच्चों, युवाओं व महिलाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और कोरोन नियमों के हिसाब से सोशल डिस्टेंसिंग के साथ योग किया। इस मौके पर आस-पड़ोस के लोगों ने अपने घरों से ही योग कर स्वास्थ्य लाभ पाया। कार्यक्रम संगीता शर्मा, नाॅन वायलेंस फाउंडेशन के चेयरमैन शिव कुमार यादव, कृष्णा, रौनक मिश्रा, एनवाइके से धनपत सिंह व   भारत शर्मा, अंजली शर्मा, अंकित चैहान, अर्चना व रेखा ने भी योग दिवस के आयोजन में भाग लिया।
                         कार्यक्रम के समापन पर एनवाईके के उपनिदेशक सरवेन्द्र प्रताप सिंह व अधिकारी सुरेन्द्र बोकन ने सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर श्री एस पी सिंह ने कहा कि माता मूर्ति देवी महिला मंडल का एनवाईके की योजनाओ ंको क्रियान्वित करने में हमेशा बड़ा योगदान रहता है। इस बार योग दिवस पर लाॅफिंग योगा का थीम सभी के द्वारा सराहा गया है। हम मंडल के सभी पदाधिकारियों व योग शिविर में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox