सिविल सर्जन डा. विरेंद्र यादव ने किया स्वास्थ्य केंद्रो का निरीक्षण

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सिविल सर्जन डा. विरेंद्र यादव ने किया स्वास्थ्य केंद्रो का निरीक्षण

-स्वास्थ्यकर्मियों को नि-शुल्क आइसोलेशन किट भी किये वितरित
NM News CS

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/गुरूग्राम/नई दिल्ली/प्रदीप यादव/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- सिविल सर्जन डा. विरेंद्र यादव ने जिला में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रो में चल रहे कोविड केयर सेंटरों में जाकर वहाँ पर कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों की हौसला अफजाई कर उनका मनोबल बढ़ाने के साथ ही उनको उचित दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने अपने निरीक्षण कार्यक्रम के तहत आज ग्रामीण क्षेत्र में विलेज कोविड केयर सेंटर टिकली, पीएचसी पलड़ा तथा गांव घामडोज, पीएचसी भोंडसी व शहरी क्षेत्र में यूपीएचसी चंद्रलोक एवं आरडी सिटी के डी ब्लॉक में जाकर वहां पर स्थित स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने टीम द्वारा होम आइसोलेशन में रहे लोगो को सरकार द्वारा निःशुल्क दी गई आइसोलेशन किट वितरित की। इस दौरान उन्होंने वहां पर मौजूद आरडब्लूए के पदाधिकारी, गांवों के सरपंच, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्कर व  स्वास्थ्य अधिकारियों से कोविड 19 के लिए जरूरी दिशा निर्देश पालन करने की अपील भी की।
                          हरियाणा ग्रामीण सामान्य स्वास्थ्य जांच योजना के तहत गुरूग्राम जिला में 15  मई से ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर स्वास्थ्य जांच का कार्य शुरू किया गया था, जिसमें अब तक स्वास्थ्य कर्मियों ने 26835 घरों में जाकर 149810 लोगो की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। उपरोक्त गांवों में करीब  1528 आरएटी व 393 आरटीपीसीआर टेस्ट किये गए जिसमें से आरएटी में 22 व आरटीपीसीआर में 21 कोविड संक्रमित पाए गए है। वही सर्वे के दौरान 750 लोग ऐसे है जो होम आइसोलेशन में है उनको स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा आइसोलेशन किट उपलब्ध कराकर उन्हें उचित परामर्श भी दिया गया।
सरकार द्वारा नागरिकों को निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही किट में करीब 15 आइटम है जिसमे पल्स ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर, स्टीमर, एलोपैथिक एवं आयुर्वेदिक दवाएं व मास्क प्रमुख है। वितरण कार्यक्रम के तहत टीकली एवं यूपीएचसी चंद्रलोक में आज 300 आइसोलेशन किट वितरित की गयी। साथ में गुरूग्राम के खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी जगराम मान भी थे। 

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox