26 मई को किसान मनायेगे काला दिवस, बड़े किसान आंदोलन को लेकर बॉर्डर पर सरगर्मी तेज

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

26 मई को किसान मनायेगे काला दिवस, बड़े किसान आंदोलन को लेकर बॉर्डर पर सरगर्मी तेज

26 मई को देशभर में काला दिवस मनाने का एलान


नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/टिकरी बार्डर/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- पिछले कुछ समय कुंद पड़े किसान आंदोलन की धार को तेज करने के लिए किसान नेताओं ने 26 मई को देशभर में काला दिवस मनाने का एलान किया है। अपने बड़े आंदोलन के लिए किसान नेता पूरी तेजी से जुट गये हैं और गांव-गांव जाकर किसानों से इसके लिए समर्थन भी मांग रहे हैं।
                      बाहरी दिल्ली के टिकरी बॉर्डर पर 26 नवंबर से किसानों का विरोध चालू है। किसानों के आंदोलन को 2 दिन बाद 26 मई को पूरे 6 महीने हो जाएंगे. इसको लेकर के 26 मई को बड़ा विरोध दिवस मनान के लिए किसानों ने अभी से सरगर्मी तेज कर दी है। जो टेंट, तेज हवा और बारिश में खराब हो गए थे, उसको ठीक कर दिया गया है।
                     26 मई को बड़े किसान आंदोलन को लेकर बॉर्डर पर किसान फिर से उसी जोश के साथ एक बार फिर डट गये है। वहीं किसान नेता गांव-गांव जाकर किसान आंदोलन के लिए किसानों का समर्थन मांग रहे है। किसान नेता राकेश टिकैत तो आहवान कर रहे है कि जिंदा है तो दिल्ली आ जा। हालांकि किसान संगठनों में इस प्रदर्शन को लेकर आपसी मतभेद भी सामने आ रहे है। कुछ संगठन कोरोना महामारी के चलते बड़े प्रदर्शनों अभी दूर रहने की बात कह रहे है और सरकार से बातचीत करने की सलाह दे रहे है। वहीं  किसान नेता राकेश टिकैत का कहना है कि ऐसी कोई बात नही है किसान संगठन सभी एक साथ है और जो भी मतभेद है उन्हे बैठकर हल किया जा रहा है। संयुक्त किसान मोर्चा के विरोध प्रदर्शन के तहत टिकरी बार्डर तैयारियों को तेजी से पूरा किया जा रहा हैं। किसान कार्यकर्ता ने टिकरी बॉर्डर पर लगे बड़े टेंट को फिर से ठीक कर दिया है। आंदोलन को देखते हुए अभी से किसान टिकरी बार्डर पर जुटने शुरू हो गये हैं। स्टेज से किसान नेता रोजाना भाषण देकर किसानों में जोश भर रहे हैं। .

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox