हंसो और हंसाओं जीवन को खुशहाल बनाओ

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हंसो और हंसाओं जीवन को खुशहाल बनाओ

-हास्य योग-रहो निरोग पर संगोष्ठी सम्पन्न
हास्य योग गुरु जितेन कोही ने कई प्रकार के हास्य योग करवाये

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के तत्वावधान में हंसों और हंसाओं जीवन को खुशहाल बनाओं को लेकर हास्य योग-रहो निरोग विषय पर ऑनलाइन संगोष्ठी का आयोजन किया गया । परिषद का यह कॅरोना काल मे 223 वा आर्य वेबिनार था।
हास्य योग गुरु जितेन कोही ने कई प्रकार के हास्य योग करवाये तथा कहा कि सभी प्रसन्न रहे । उन्होंने कहा कि हास्य योग करने से ऊर्जा बढ़ती है, ऑक्सीजन स्तर बढ़ता व तनाव घटता है ।तनाव भरा जीवन शरीर व मन को बीमार बना देता है, इसलिए जी भर के मुस्कराया जाए और खुल के हंसा जाए जिससे बीमारियों को कोसो दूर रखा जाए ।
                        केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि लोग अब हंसना व मुस्कराना भूल गए हैं, कॅरोना ने व लोकडॉन ने जीवन अधिक समस्याग्रस्त व तनावपूर्ण कर दिया है अकेलापन भी जीना दूभर कर रहा है ऐसे समय में हास्य योग दवाई का काम करता है जितेन कोही इस उपकार कार्य के लिए साधुवाद के पात्र है। मुख्य अतिथि समाजसेवी सुनील गुप्ता व अध्यक्ष देवेन्द्र भगत ने भी जीवन तनाव मुक्त रखने की प्रेरणा दी और पुराने मित्रों को फोन करने व गप शाप करने की सलाह दी। केंद्रीय आर्य युवक परिषद उत्तर प्रदेश के महामंत्री प्रवीन आर्य ने कहा कि जीवन बडा अनमोल है इसे हँसते हुए गुजारे।
                       इस वेबिनार में गायिका रेखा गौतम, रवीन्द्र गुप्ता, मधु सहगल, अंजना गुप्ता, संध्या पांडेय, सुषमा बजाज, प्रतिभा कटारिया, जनक अरोड़ा व ईश्वरदेवी आदि ने मधुर भजन सुनाये। आचार्य महेन्द्र भाई, माया आर्या, हरिओम शास्त्री, कमलेश हसीजा, प्रेम सचदेवा, राजेश मेहंदीरत्ता, ईश आर्य आदि भी वेबीनार में उपस्थित रहे।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox