

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/राजस्थान/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- देश में कोरोना की दूसरी लहर ने कोहराम मचा रखा है जिसके चलते पूरे देश में त्राहि-त्राहि मची हुई है। इस बीच महामारी वैज्ञानिकों ने तीसरी लहर की भी चेतावनी दे दी है। जिसमें कहा गया है कि तीसरी लहर बच्चों के लिए ज्यादा खतरनाक होगी और जल्द अपनी दस्तक देगी। लेकिन राजस्थान के दो जिलों दोसा व डुंगरपुर में 600 से ज्यादा बच्चे बिमार हो गये जिसके चलते कयास लगाये जा रहे है कि क्या देश में तीसरी लहर ने अपनी दस्तक दे दी है। राज्स्थान के मामलों को देखकर लोग कयास लगा रहे हैं।
यहां बता दें कि राजस्थान के दौसा और डूंगरपुर जिले में 600 से ज्यादा बच्चे बीमार हैं। उनमें कोरोना जैसे लक्षण नजर आए हैं। यह जानकारी मिलते ही राजस्थान में हाहाकार मच गया। अनुमान लगाया जा रहा है कि राज्य में कोरोना की तीसरी लहर ने दस्तक दे दी है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट हो गई है हालांकि स्वास्थ्य विभाग तीसरी लहर की संभावना से इंकार कर रहा है। वहीं बताया जा रहा है कि दौसा में सिकराय उपखंड के एक गांव की दो बच्चियां कोरोना जैसे लक्षणों से संक्रमित हैं। इन बच्चियों के पिता का निधन कोरोना संक्रमण के चलते हुआ था। माना जा रहा है कि पिता के बाद ये दोनों बच्चियां महामारी की चपेट में आ गईं। वहीं, दौसा में दो साल का एक बच्चा भी कोरोना संक्रमित मिला है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, सिर्फ दौसा में एक मई से 21 मई के तक 18 साल से कम उम्र के 341 बच्चे कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। उधर, डूंगरपुर में भी बच्चों के कोरोना संक्रमित होने के मामले काफी तेजी से बढ़े हैं। डूंगरपुर में 12 मई से 22 मई तक 255 बच्चे संक्रमित हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बच्चे अपने माता-पिता की वजह से संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। अभी तक ऐसे तमाम मामले सामने आए हैं, जिनमें वही बच्चे संक्रमित हुए, जिनके अभिभावक महामारी की चपेट में आ चुके थे। हालांकि, एक अन्य अधिकारी का कहना है कि पिछले 10 दिन में 250 से ज्यादा बच्चे संक्रमित हो चुके हैं। कोरोना ऐसी बीमारी है, जिसमें कब किसे क्या हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता।





More Stories
ऋषिकेश एम्स में “पाइरेक्सिया” का उद्घाटन हरिद्वार सांसद
कैंची धाम इलाके में डेढ़ दर्जन से अधिक विक्रेताओं के खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी
सेवा संकल्प अभियान के तहत गांव गुभाना में लोकहित समिति द्वारा रक्तदान शिविरका आयोजन किया गया।
दिल्ली में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई: 5 हजार क्वार्टर अवैध शराब बरामद, आरोपी हिरासत में
दिल्ली: अक्टूबर के पहले सप्ताह में डेंगू के 98 नए मामले दर्ज हुए, कुल संख्या 695 तक पहुंची
डॉक्टर से 25 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया