
बहादुरगढ़/कृष्ण गोपाल विद्यार्थी/- पर्यावरण संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य में सार्थक सेवा समिति ने चार स्कूलों में जाकर छात्रों और शिक्षकों को पर्यावरण के विषय में जानकारी देते हुए इसमें सुधार करने के लिए कुछ बिन्दुओं पर विचार सांझा किए।
इस अवसर पर अपने संबोधन में समिति के अध्यक्ष एन एस कपूर ने पर्यावरण के महत्व पर विस्तार से चर्चा की और देश और विदेशों में प्रति व्यक्ति पेड़ों की औसत की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि इस मामले में हमारे देश की स्थिति बहुत ही नाजुक है और बहादुरगढ़ की हालत तो अत्यंत दयनीय है। इसे सुधारने का जिम्मा हम सब का है वरना आने वाली पीढ़ी हमें माफ़ नहीं करेगी।

उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों और शिक्षकों को शपथग्रहण भी कराई कि हम सब अधिक से अधिक पौधारोपण करेंगे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे ताकि आने वाली पीढ़ी भी स्वस्थ और सुखी जीवन व्यतीत कर सके। स्कूल के निदेशक बिजेंद्र दलाल ने समिति के अभियान को समयानुकूल बताते हुए इसमें हर संभव सहयोग देने की बात कही। समिति ने जीत आर्य स्कूल की दोनों शाखाओं के अलावा राजकीय प्राथमिक माडल स्कूल किला मौहल्ला और सैनी माडल स्कूल सैनी पुरा में भी इसी अभियान के सिलसिले में छात्रों और शिक्षकों को संबोधित किया।





More Stories
बालोर गांव में 54 एकड़ जमीन पर प्रशासन ने लिया कब्जा, मुआवजा न मिलने पर किसानों का विरोध, पेड़ों का बाग उजाड़ने का भी लगाया आरोप
BRG एनुअल रन 2026 में 1500 से अधिक धावकों ने लिया भाग
केविन परेरा ने बीआरजी एनुअल रन एक्सपो में पहुंचकर बढ़ाया बहादुरगढ़ का मान
11 अक्टूबर को बहादुरगढ़ बनेगा हरियाणा सफाई महाकुंभ में भागीदार, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की तैयारी: डीसी
बाहुबली अल्ट्रा ई-4 में गुलाब सिंह का दमदार प्रदर्शन, 161 किलोमीटर दौड़कर बने ओवरऑल प्रथम उपविजेता
सेखों इंडियन एयरफोर्स मैराथन में टीम फरीदाबाद का शानदार प्रदर्शन