सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय का निधन, मुंबई के अस्पताल में ली आखिरी सांस

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय का निधन, मुंबई के अस्पताल में ली आखिरी सांस

-कई दिनों से बीमार थे सहारा प्रमुख, कल सुबह 10 बजे लखनऊ में अंतिम संस्कार होगा

मुंबई/शिव कुमार यादव/- सहारा प्रमुख एवं मशहूर बिजनेसमैन सुब्रत रॉय का मंगलवार को मुंबई में देर रात निधन हो गया है। सहारा परिवार के मुखिया सुब्रत रॉय काफी दिनों से गंभीर रूप से बीमार थे और उनका इलाज मुंबई के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। आज 2 बजे उनका पार्थिव शरीर लखनऊ लाया जाएगा। कल सुबह 10 बजे बैकुंठ धाम में अंतिम संस्कार होगा।

          सहारा इंडि‍या की तरफ से बताया गया कि सुब्रत रॉय सहारा को मेटास्टैटिक स्‍ट्रोक, हाई ब्‍लड प्रेशर और डायबि‍टीज की समस्‍या थी। कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट के कारण 14 नवंबर 2023 को रात 10.30 बजे उनका निधन हो गया। वे 12 नवंबर से कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल और मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट (केडीएएच) में भर्ती थे।

          सुब्रत रॉय के निधन पर बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने कहा- ’सुब्रत रॉय जी के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ! अलग-अलग मौकों पर उनसे कई बार मुलाकात हुई! वह हमेशा मदद के लिए तैयार रहते थे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे! ओम शांति!
         

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने लिखा, ’सहाराश्री सुब्रत रॉय के निधन के बारे में जानकर दिल टूट गया। रेस्ट इन पीस डियर अंकल। जब भी मैं लखनऊ आई, आपके और आंटी के साथ बिताए गए समय की यादें संजोकर रखीं। इस कठिन समय में स्वप्ना आंटी, परिवार और विस्तारित सहारा परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।’

जमानत पर थे सुब्रत रॉय
पटना हाईकोर्ट में सहारा इंडिया के खिलाफ लोगों के पैसों का कई सालों से भुगतान नहीं करने का एक मामला चल रहा है। लोगों ने ये पैसे कंपनी की कई स्कीमों में लगाए थे। इस केस में पटना हाईकोर्ट के गिरफ्तारी के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी थी। साथ ही उनके खिलाफ आगे किसी तरह की कार्रवाई को लेकर यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया था। सुब्रत रॉय के खिलाफ इसी तरह का एक मामला सुप्रीम कोर्ट में भी पहले से चल रहा है। वे जमानत पर बाहर थे। वहीं, निवेशकों के पैसे लौटाने को लेकर सहारा इंडिया का दावा है कि वह सारी रकम सेबी के पास जमा करा चुकी है।

कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी पत्नी से मुलाकात
सुब्रत रॉय 10 जून, 1948 को अररिया, बिहार में जन्मे थे। उनके पिता का नाम सुधीर चंद्र रॉय और माता का नाम छवि है। उनकी स्कूली शिक्षा होली चाइल्ड स्कूल से हुई थी। इसके बाद उन्होंने गोरखपुर के गवर्नमेंट टेक्निकल इंस्टिट्यूट से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की थी। सुब्रत राय की उनकी पत्नी स्वप्ना से मुलाकात कोलकाता में एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी।
         सुब्रत रॉय के शुरुआती करियर में ऐसा समय भी आया जब उन्हें अपनी पत्नी स्वप्ना के गहने तक गिरवी रखने पड़ गए थे। यह बात उन्होंने सिमी ग्रेवाल के चैट शो त्मदकम्रअवने ॅपजी ैपउप ळंतमूंस में बताई थी।

बेटों की शादी पर खर्च किए थे 500 करोड़ रुपए
सुब्रत रॉय के दो बेटे शुशांतो रॉय और सीमांतो रॉय हैं। 2004 में सुब्रत रॉय ने अपने दोनों बेटों की शादी लखनऊ के एक स्टेडियम में की थी, जिस पर करीब 500 करोड़ रुपए खर्च किए थे। इस शादी में सियासी, ग्लैमर, खेल और कारोबारी जगत की हस्तियों ने शिरकत की थी। अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या रॉय, अनिल अंबानी और मुलायम सिंह जैसी हस्तियां इसमें शामिल हुई थीं। फरवरी 2004 में सुब्रत रॉय ने अपने दोनों बेटों की शादी लखनऊ से की थी। इसमें भाजपा के सीनियर लीडर लालकृष्ण आडवाणी भी पहुंचे थे।

सहारा ने बाद में कई बिजनेस में विस्तार किया
सुब्रत रॉय ने 1978 में गोरखपुर में एक छोटे से ऑफिस से सहारा की नींव रखी। रॉय के नेतृत्व में, सहारा ने कई व्यवसायों में विस्तार किया। रॉय का साम्राज्य फाइनेंस, रियल एस्टेट, मीडिया और हॉस्पिटैलिटी से लेकर अन्य सेक्टर्स में फैला हुआ था।
         समूह ने 1992 में हिंदी भाषा का समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा लॉन्च किया, 1990 के दशक के अंत में पुणे के पास महत्वाकांक्षी एम्बी वैली सिटी परियोजना शुरू की और सहारा टीवी के साथ टेलीविजन क्षेत्र में प्रवेश किया। 2000 के दशक में, सहारा ने लंदन के ग्रोसवेनर हाउस होटल और न्यूयॉर्क शहर के प्लाजा होटल जैसी प्रतिष्ठित संपत्तियों के अधिग्रहण के साथ अंतरराष्ट्रीय सुर्खियां बटोरीं।

नियमों के खिलाफ पैसे जुटाए, जेल जाना पड़ा था
सुब्रत रॉय पर उनकी दो कंपनियों में नियमों के खिलाफ लोगों से पैसे निवेश करवाने का आरोप लगा था। इसके लिए उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। 28 फरवरी 2014 को सुप्रीम कोर्ट ने सुब्रत रॉय को 24,400 करोड़ रुपए निवेशकों को लौटाने को कहा था। तब से लेकर आज तक ये केस चल रहा है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox