संभल में स्कूटी सवार बदमाशों ने अध्यापिका पर फेंका तेजाब, झुलसी अध्यापिका

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

संभल में स्कूटी सवार बदमाशों ने अध्यापिका पर फेंका तेजाब, झुलसी अध्यापिका

मानसी शर्मा /- उत्तर प्रदेश के संभल जिले में आज दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नखासा थाना क्षेत्र के गांव शरीफपुर निवासी एक युवती पर स्कूटी सवार अज्ञात बदमाशों ने दिनदहाड़े तेजाब फेंककर बड़ी घटना को अंजामदिया है। तेजाब हमले में युवती गंभीर रूप से झुलस गई, घायल अवस्था में जिला अस्पताल में कराया भर्ती जहां उसका उपचार जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता भावना पुत्री वासुदेव बीएल पब्लिक स्कूल में अध्यापिका के पद पर कार्यरत है, मंगलवार की दोपहर भावना हर रोज की तरह स्कूल में पढ़ाने के बाद घर लौट रही थी, जैसे ही गांव के पास पहुंची तभी स्कूटी पर सवार अज्ञात युवको ने अचानक उसके पास आए और उस पर तेजाब फेंक दिया। तेजाब से भावना की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तब तक आरोपी फरार हो गए।

शरीर का करीब 20 से 25 प्रतिशत हिस्सा झुलस

परिजनों ने आनन-फानन में भावना को जिला अस्पताल पहुंचाया,जहां डॉक्टरों ने बताया कि उसके चेहरे और शरीर का करीब 20 से 25 प्रतिशत हिस्सा झुलस गया है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत फिलहाल नाजुक बनी हुई है। लेकिन खतरे से बाहर है, घटना की सूचना मिलते ही नखासा थाना पुलिस भी जिला अस्पताल पहुंचीऔर पीड़िता के बयान दर्ज करने का प्रयास किया शुरुआती जांच में सामने आया कि भावना की दो महीने बाद शादी होने वाली थी।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस इस एंगल से भी मामले की जांच कर रही है कि कहीं घटना के पीछे प्रेम-प्रसंग या किसी रंजिश का मामला तो नहीं हैपीड़िता के परिजनों का कहना है कि उनका किसी से कोई विवाद नहीं है।प्रशासन से हमलावरों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है,संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोईने बताया कि स्कूल से तकरीबन 4 से 5 किलो मीटर की दूरी पर घटना हुई। आरोपी को चिन्हित कर लिया गया है, जल्द ही गिरफ्तारी होगी साथ ही कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस तत्काल दें।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox