वेस्टइंडीज दौरे से पहले टीम इंडिया को लगा झटका, टेस्ट क्रिकेट से स्टार बल्लेबाज ने लिया ब्रेक 

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

वेस्टइंडीज दौरे से पहले टीम इंडिया को लगा झटका, टेस्ट क्रिकेट से स्टार बल्लेबाज ने लिया ब्रेक 

मानसी शर्मा /- 2 अक्टूबर से टीम इंडिया वेस्टइंडीज दौरे पर टेस्ट सीरीज खेलने वाली है। इस दौरे के लिए 24 सितंबर यानी आज टीम इंडिया का ऐलान होगा। इससे पहले टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड कोबड़ा झटका दिया है।

श्रेयस अय्यर ने क्रिकेट के टेस्ट फॉर्मेंट से फिलहाल ब्रेक लेने का फैसला लिया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अय्यर ने बीसीआई को एक ईमेल के जरिए क्रिकेट के लंबे फॉर्मेट से ब्रेक लेने का फैसला किया है। बता दें कि अय्यर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे है, जिसकी वजह से उनकी टेस्ट में वापसी की मजबूत दावेदारी मानी जा रही थी। अय्यर के इस फैसले से बीसीसीआई को एक बड़ा झटका लगा है।  

मेल की जारिए बीसीसीआई से मांग ब्रेक

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अय्यर ने एक मेल जारिए बीसीसीआई को बताया कि वह कुछ वक्त के लिए रेड बॉल क्रिकेट से आराम लेना चाहते हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने इस फैसले की वजह लंबे समय से चल रही पीठ के दर्द की परेशानी और थकान को बताया है। इसके बाद उन्होंने कहा है कि वो इससे पूरी तरह से उबरना चाहते हैं। इसके चलते हुए ही अब वह इस फॉर्मेट से ब्रेक ले रहे हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox