चंडीगढ़/- हरियाणा के खेल मंत्री और भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह पर एक महिला कोच ने यौन शोषण के संगीन आरोप लगाए हैं। इस मामले में पुलिस ने संदीप सिंह के खिलाफ 5 धाराओं में केस दर्ज किया है, जिसमें दो गैर-जमानती हैं। संदीप सिंह ने पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सभी आरोपों को खारिज किया और फिर इस्तीफा दे दिया।
ये वही संदीप सिंह हैं, जो कभी भारतीय हॉकी टीम के कप्तान थे और दुनिया के सबसे तेज ड्रैग-फ्लिकर में से एक रहे। गोली लगने के बाद भी उन्होंने खेल में वापसी की। राजनीति में आए तो पहला ही चुनाव जीते और मंत्री बन गए। अब महिला कोच के सेक्शुअल हैरेसमेंट के आरोपों से घिरे हैं।
बता दें कि 26 दिसंबर को जूनियर महिला कोच ने आरोप लगाया था कि मंत्री ने सरकारी आवास में बुलाकर पैर पर हाथ रखा। उन्हें कहा कि मुझे खुश रखो तो मैं तुम्हें खुश रखूंगा। आरोपों के एक घंटे बाद ही मंत्री ने प्रेस कान्फ्रेंस कर आरोपों को खारिज कर दिया।
27 दिसंबर को संदीप सिंह के समर्थन में खेल विभाग की डिप्टी डायरेक्टर कविता ने प्रेस कान्फ्रेंस की। उन्होंने महिला कोच पर बदतमीजी के आरोप लगाते हुए कहा कि इस मामले की जांच होनी चाहिए।
28 दिसंबर को अचानक खेल मंत्री संदीप सिंह विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता से मिलने पहुंचे। इसका ब्यौरा तो नहीं मिला लेकिन शाम होते-होते हरियाणा के क्ळच् पीके अग्रवाल ने जांच के लिए 3 मेंबरों की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम बना दी।
31 दिसंबर को शुरूआती जांच में महिला कोच की बताई बातें सही लगी तो मंत्री के खिलाफ चंडीगढ़ के सेक्टर 26 पुलिस थाने में पीसी की और बताया कि संदीप सिंह के खिलाफ धारा 354, 354ए, 354 बी, 342 और 506 के तहत केस दर्ज कर लिया।
चंडीगढ़ पुलिस ने 1 जनवरी को खुलासा किया कि मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। वह सुबह ही सीएम मनोहर लाल से मुलाकात करने पहुंचे। केस दर्ज होने की बात सार्वजनिक हुई तो संदीप सिंह ने कहा – मैंने खेल विभाग सीएम मनोहर लाल को सौंप दिया है। मेरी छवि खराब करने की साजिश हो रही थी। जांच हो रही है, ब्ड जो फैसला लेंगे, मुझे मंजूर होगा।


More Stories
BRG के धावक राजेश रघुवंशी ने चंदर नाहन झील ट्रेक सफलतापूर्वक किया पूरा, बढ़ाया बहादुरगढ़ का मान
रन अगेंस्ट ड्रग एब्यूज में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप का शानदार प्रदर्शन
स्विमिंग पूल में योग कर तैराकों ने दिया स्वास्थ्य का संदेश!
विश्व योग दिवस पर निशुल्क मेगा हेल्थ कैंप आयोजित
आरजेएस पीबीएच ने योग, संगीत और पितृ दिवस को बहुत ही सरल और यादगार मनाया
“International Yoga Day” पर डॉ. किरण छिल्लर ने बढ़ाया बहादुरगढ़ का मान!