श्रीनगर में ऑपरेशन महादेव, सेना ने 3 आतंकियों को किया ढेर,

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

श्रीनगर में ऑपरेशन महादेव, सेना ने 3 आतंकियों को किया ढेर,

-पहलगाम हमले से जुड़े हो सकते है तीनों आतंकी

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर जिले के लिडवास इलाके में सोमवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें तीन आतंकियों को मार गिराया गया। यह जानकारी इंडियन आर्मी की चिनार कॉर्प्स ने दी है। सेना ने इस कार्रवाई को ’ऑपरेशन महादेव’ का नाम दिया है।

सेना ने शुरू किया था सर्च ऑपरेशन
सेना के अधिकारियों ने बताया कि इलाके में आतंकी गतिविधियों की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था। इस दौरान दूर से दो बार गोली चलने की आवाजें सुनी गईं, जिसके बाद सेना ने इलाके को घेर लिया। हरवान क्षेत्र में डाचीगाम नेशनल पार्क के पास एनकाउंटर की पुष्टि की गई है और ऑपरेशन अभी भी जारी है।

पहलगाम हमले से जुड़ा है मामला
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मारे गए आतंकी हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले से जुड़े हो सकते हैं, हालांकि सेना की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

हमले के बाद सबसे बड़ी कार्रवाई
पहलगाम हमले के बाद यह अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, इस घटना के बाद सेना और अर्धसैनिक बलों ने जंगलों में भी तैनाती बढ़ा दी है ताकि किसी भी तरह की आतंकी घुसपैठ को रोका जा सके। यह ऑपरेशन ऐसे समय में चलाया गया है जब संसद में पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बहस शुरू होनी है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox