दादा देव मंदिर मेला ग्राउंड में आयोजित हुआ भव्य इनामी कुश्ती दंगल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दादा देव मंदिर मेला ग्राउंड में आयोजित हुआ भव्य इनामी कुश्ती दंगल

-हरियाली तीज के अवसर पर हजारों दर्शकों ने उठाया रोमांचक मुकाबलों का लुत्फ

नई दिल्ली/पालम/अनीशा चौहान/- हरियाली तीज के पावन अवसर पर रविवार, 27 जुलाई को दादा देव मंदिर मेला ग्राउंड में एक भव्य इनामी कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। श्री दादा देव मंदिर प्रबंधक सभा (बारह गांव, पालम) द्वारा आयोजित इस वार्षिक दंगल में दिल्ली-एनसीआर समेत विभिन्न क्षेत्रों से नामचीन पहलवानों ने भाग लिया और अपनी कुश्ती कला का दमखम दिखाया।

कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 2 बजे हुई, जिसमें विभिन्न आयु वर्गों के पहलवानों ने रोमांचक मुकाबलों में हिस्सा लिया। विजेता जोड़ियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कारों सहित कुल 31-31 हज़ार, 21-21 हज़ार और 11-11 हज़ार रुपये की इनामी राशि प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त कई प्रोत्साहन पुरस्कार भी वितरित किए गए।

दंगल के दौरान मेला ग्राउंड दर्शकों की भारी भीड़ से खचाखच भरा रहा और रोमांचकारी कुश्ती मुकाबलों ने सभी को उत्साहित कर दिया।

इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि दक्षिणी दिल्ली के सांसद श्री रामवीर सिंह विधूड़ी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए पूर्व विधायक श्री विजय लोचव ,पूर्व विधायक श्री धर्मदेव सोलंकी, वर्तमान विधायक श्री कुलदीप सोलंकी, पार्षद श्रीमती सीमा पंडित, पार्षद श्रीमती सुनीता रामनिवास, मंदिर समिति के महासचिव श्री रामचंद्र पहलवान, कोषाध्यक्ष श्री जिले सिंह, गहलोत उपप्रधान श्री भूप सिंह सोलंकी, श्री सतवीर सोलंकी, श्री सुरेंद्र यादव (बागडोला), जिला भाजपा अध्यक्ष श्री रविंद्र सोलंकी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि का स्वागत 360 पालम के प्रधान श्री सुरेंद्र सोलंकी एवं श्री ओमवीर सोलंकी द्वारा पारंपरिक पगड़ी पहनाकर किया गया।

इस भव्य आयोजन का संचालन दादादेव मंदिर प्रबंधक सभा के प्रधान श्री ओमवीर सोलंकी की देखरेख में किया गया। कार्यक्रम के प्रवक्ता व प्रेस सलाहकार एवं राष्ट्रीय युवा चेतना मंच के अध्यक्ष श्री रणबीर सिंह सोलंकी ने मंच संचालन के साथ-साथ अतिथियों का स्वागत व आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर श्री रणबीर सिंह सोलंकी ने सांसद महोदय से अनुरोध किया कि दादादेव मेला ग्राउंड की स्थायी पक्की संरचना हेतु आवश्यक स्वीकृति प्रदान की जाए, ताकि भविष्य में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की कुश्तियों का आयोजन गद्देदार पक्के मंचों पर संभव हो सके।

सोलंकी ने यह भी मांग रखी कि यदि डीडीए द्वारा दादादेव मंदिर प्रबंधक समिति को स्थायी खेल अवसंरचना (Infrastructure) निर्माण की अनुमति दी जाए, तो इस मैदान पर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवा खिलाड़ी आने वाले समय में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने में सक्षम होंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox