छात्रों की मौत के बाद भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी ने जताया आक्रोश, 

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

छात्रों की मौत के बाद भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी ने जताया आक्रोश, 

-बाड़मेर में मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया ज्ञापन

बाड़मेर/राजस्थान/अनीशा चौहान/-    झालावाड़ जिले के मनोहर थाना क्षेत्र के पीपलोदी गांव में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय की छत गिरने से 7 मासूम बच्चों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं और जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।

इस हृदय विदारक घटना से आक्रोशित भीम आर्मी भारत एकता मिशन एवं आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज बाड़मेर में विरोध प्रदर्शन करते हुए अतिरिक्त जिला कलेक्टर के माध्यम से राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नाम ज्ञापन सौंपा। भीम आर्मी जिला अध्यक्ष डूंगराराम परिहार के नेतृत्व में जिला कलेक्टर बाड़मेर को ज्ञापन सोपा गया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव मुकेश बौद्ध, पूर्व उपाध्यक्ष नंदकिशोर मंसूरिया, आजाद समाज पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष खेमराज बौद्ध, जोगेंद्र मेघवाल, महासचिव दिनेश मंसूरिया, गोरधन (सचिव, आजाद समाज पार्टी बाड़मेर), अमृतलाल हाथला (विधानसभा अध्यक्ष, भीम आर्मी चौहटन), और मुकेश गढ़वीर (सचिव, आजाद समाज पार्टी) सुखदेव मेघवाल ( भीम आर्मी राजस्थान न्यूज़ ) उपस्थित रहे।

इस घटना की न्यायिक जांच की मांग करते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की। स्कूल भवनों की गुणवत्ता की जाँच करवाकर जर्जर भवनों को तुरंत खाली कराया जाए।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox