विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में विनेश का मुकाबला सोफिया मैटसन से

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में विनेश का मुकाबला सोफिया मैटसन से

विनेश फोगाट

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/ विनेश फोगाट को विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में यूरोपीय चैंपियनशिप में चार स्वर्ण पदक जीतने वाली 29 वर्षीय सोफिया से मुकाबला करना होगा। विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में विनेश फोगाट को कड़ा ड्रा मिला है और उन्हें पहले दौर में ही ओलंपिक कांस्य पदक विजेता सोफिया मैटसन से भिड़ना होगा। विनेश ने विश्व चैंपियनशिप में छह बार की पदक विजेता सोफिया को पिछले महीने पोलैंड ओपन में हराया था लेकिन यहां पहले दौर में स्वीडन की इस दमदार प्रतिद्वंद्वी का सामना करना आसान नहीं होगा।यूरोपीय चैंपियनशिप में चार स्वर्ण पदक जीतने वाली 29 वर्षीय सोफिया भारतीय उम्मीदों की राह में बड़ा रोड़ा है। वह 55 किग्रा में विश्व में पांचवें नंबर पर हैं जो कि गैर ओलंपिक भार वर्ग है। विनेश 53 किग्रा में छठे नंबर पर हैं और अगर वह सोफिया को हराने में सफल रहती हैं तो उन्हें 55 किग्रा में विश्व में नंबर दो और मौजूदा विश्व चैंपियन मायु मुकैदा का सामना करना पड़ सकता है। यहां पर जीत दर्ज करने के बाद विश्व में नंबर एक और पिछली बार की उप विजेता सराह एन हिल्डरब्रांट क्वार्टर फाइनल में इस भारतीय को चुनौती दे सकती है। अभ्यास के दौरान लग रहा था कि कड़े ड्रा से विनेश भी थोड़ा चिंतित है। प्रशिक्षकों ने हालांकि उन्हें चिंतामुक्त रखने के लिये सभी प्रयास किये। विनेश के निजी कोच वोलेर अकोस ने कहा, ‘‘अगर आप विश्व चैंपियन बनना चाहते हो तो आपको सर्वश्रेष्ठ को हराना होगा। फिर डर काहे का।’’ भारत के राष्ट्रीय कोच कुलदीप मलिक भी थोड़ा तनाव में दिखे लेकिन फिर वे भी वह आशान्वित हैं। उन्होंने कहा, जब भी उसे कड़ा ड्रा मिला उसने पदक जीता। देखते हैं क्या होता है।भारत के विदेशी कोच एंड्रयू कुक का मानना है कि शुरू में कड़ी प्रतिद्वंद्वियों का सामना करने से विनेश के पदक दौर में पहुंचने की संभावना बढ़ जाएगी। ओलंपिक के अन्य भार वर्गों में विश्व में नंबर तीन सीमा बिस्ला 50 किग्रा भार वर्ग में सीधा प्री क्वार्टर फाइनल में उतरेंगी। वह नाईजीरिया की मिसनेई मर्सी जेनेसिस और अजरबेजान की मारिया स्टैडनिक के बीच होने वाले क्वालीफिकेशन मुकाबले के विजेता से भिड़ेगी। गैर ओलंपिक वर्गों में ललिता 55 किग्रा प्री क्वार्टर फाइनल में मंगोलिया की बोलोरतुया से जबकि कोमल भगवान 72 किग्रा के क्वालीफिकेशन दौर में तुर्की की बेस्टे अलतुग से भिड़ेगी।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox