विवेक विहार के कस्तूरबा नगर पंहुचे 100 के करीब निहंग, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

विवेक विहार के कस्तूरबा नगर पंहुचे 100 के करीब निहंग, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

-दिल्ली की गैंगरेप घटना को धर्म से जोड़ने व पीड़िता की पहचान उजागर करने वालों के खिलाफ पुलिस ने किया मामला दर्ज

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली की गैंगरेप घटना को धर्म से जोड़कर किये गये एक ट्वीट के बाद पंजाब से करीब 100 से ज्यादा निहंग दिल्ली के विवेक विहार के कस्तूरबा नगर में पंहुचे है। सोशल मीडिया पर किये गये ट्वीट में कहा गया था कि कुछ हिन्दू परिवारों ने मिलकर एक सिख लड़की को प्रताड़ित किया है और उसके साथ यह घिनौनी हरकत की है। जिसके बाद पंजाब से निहंगों का एक जत्था दिल्ली पंहुचा है। इस घटना के बाद से पुलिस पूरी तरह से सतर्क हो गई है और पुलिस ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। साथ ही शाहदरा पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 3 एफआईआर भी दर्ज की है।
              पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने ट्वीट के जरिये पीड़िता के सुसाइड करने और घटना को सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास किया। वहीं मोजो नाम से यू-ट्यूब चैनल चलाने वाले मदन लाल पर पीड़िता और उसके परिवार की पहचान उजागर करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। जिला पुलिस उपायुक्त का कहना है कि पुलिस जल्द ही इनसे पूछताछ करेगी। तीनों ही मामले विवेक विहार थाने में दर्ज किए गए हैं।
                शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त आर. सत्यसुंदरम ने बताया कि पहला मामला ‘सुखप्रीत सलैच’ नामक ट्विटर हैंडल के खिलाफ दर्ज किया गया। आरोपी ने अपने ट्वीट में पीड़िता के सुसाइड करने का जिक्र किया है। ट्वीट में कहा गया कि पीड़िता ने जब 14 साल के लड़के से दोस्ती नहीं की तो लड़के ने सुसाइड कर लिया, इसलिए उसके परिवार ने लड़की को निशाना बनाया, जिसके बाद उसने सुसाइड कर लिया। दूसरा मामला ‘स्टार’ नाम से ट्विटर अकाउंट चलाने वाले शख्स के खिलाफ दर्ज किया गया है। ट्वीट में दावा किया गया है कि एक धर्म विशेष की महिला को दूसरे धर्म के लोगों ने निशाना बनाया। उसका सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद लगभग मरी हुई हालत में छोड़ दिया गया। पुलिस ने उसे अस्पताल भी भर्ती नहीं करवाया। इस ट्वीट में एक धर्म के लोगों को इस घटना के लिए जिम्मेदार बताया गया था। जांच के बाद इनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
   

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox