सफदरजंग अस्पताल में फिर शुरू हुई ओपीडी और रूटीन सर्जरी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सफदरजंग अस्पताल में फिर शुरू हुई ओपीडी और रूटीन सर्जरी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- दिल्ली में मरीजों की परेशानी को देखते हुए एम्स, सफदरजंग और आरएमएल अस्पताल में कोविड की वजह से रूटीन इलाज और सुविधाओं के प्रभावित होने को लेकर सफदरगंज अस्पताल ने ओपीडी व रूटीन सर्जरी को फिर से शुरू करने का आदेश जारी कर दिया है। इससे पहले अस्पताल ने कोरोना की वजह से ओपीडी का समय घटा दिया था।
                 कोविड के कारण सफदरजंग अस्पताल में ओपीडी की टाइमिंग में की गई कटौती और बंद की गई रूटीन सर्जरी जैसी तमाम सुविधाएं अब पहले की तरह सुचारू रूप से शुरू हो गई हैं। सभी सुविधाएं बहाल कर दी गई हैं। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि मंगलवार से अस्पताल में पहले की तरह ओपीडी और रूटीन सर्जरी शुरू कर दी गई है। मंगलवार को सुबह 8ः30 बजे से ओपीडी का रजिस्ट्रेशन हुआ और रूटीन सर्जरी भी शुरू हुई। यहां बता दें कि एम्स में भी कोविड संक्रमण बढ़ने की वजह से ओपीडी का समय कम कर दिया गया है और रूटीन सर्जरी अभी भी बंद है। कुछ ऐसी ही स्थिति आरएमएल की भी है।
                  यहां बता दें कि सफदरजंग अस्पताल प्रशासन ने 6 जनवरी को ओपीडी का समय कम कर दिया था। आदेश में रूटीन सर्जरी भी बंद कर दी गई थी। इसमें सुबह 8ः30 बजे से 10ः30 बजे तक ओपीडी रजिस्ट्रेशन का समय तय किया गया है, जबकि पहले सुबह 8ः30 से 11ः30 बजे तक रजिस्ट्रेशन होता था। यानी एक घंटा समय कम कर दिया गया था। अब जब कोरोना काफी कम हो गया है, तब फिर से प्रशासन ने पहले की तरह ओपीडी के रजिस्ट्रेशन का समय बढ़ा दिया है। लेकिन एम्स और आरएमएल में अभी भी स्थिति पहले की तरह बनी हुई है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox