द्वारका जिला पुलिसकर्मियों को बेहतरीन काम का मिला सम्मान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका जिला पुलिसकर्मियों को बेहतरीन काम का मिला सम्मान

-दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने डीसीपी समेत 24 कर्मियों को किया सम्मानित
-आयुक्त ने काफी समय से अनसुलझे मामलों विशेष रूप से महिलाओं के मामलों को जल्द निपटाने के दिये आदेश

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- मंगलवार को दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने बेहतरीन काम करने वाले द्वारका जिला के पुलिस अधिकारियो ंव कर्मचारियों को सम्मानित किया। द्वारका जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिला पुलिस उपायुक्त शंकर चौधरी सहित जिले के तमाम एसीपी व थाना अध्यक्ष मॉजूद थे। इस मौके पर उन्होने सभी अधिकारियों से इलाके की कानून व्यवस्था पर चर्चा की।
      इस दौरान उन्होने जिला उपायुक्त शंकर चौधरी द्वारा जिला में चलाये जा रही सुरक्षा व जन सहयोग योजनाओं व कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए किये जा रहे प्रयासों की सराहना की। वहीं डीसीपी शंकर चौधरी ने उन्हें जिला पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण के बाबत चलाए जा रहे तमाम ऑपरेशन के बारे में पूरी जानकारी दी। इस मौके पर आयुक्त श्री अस्थाना ने उन मामलों की जांच में तेजी लाने का निर्देश दिया जो काफी समय से अनसुलझे हैं। उन्होने खासकर महिलाओं से जुड़े अपराधों के जितने भी मामले लंबित हैं उन्हें जल्द से जल्द पुलिस अधिकारियों द्वारा जल्द सुलझाने का निर्देश दिया। मोहन गार्डन द्वारका साउथ और नजफगढ़ थाना में दर्ज दुष्कर्म के कई अनसुलझे मामलों पर विशेष तौर से नाराजगी जताई और तीनों थाना प्रभारियों को उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि इस मामले में कहीं कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
                  सामुदायिक पुलिस को लेकर किए जा रहे जन प्रयासों की सराहना करते हुए आयुक्त ने इस इकाई के प्रभारी एसआई मनीष मधुकर को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रतीक चिन्ह भी दिया। इसके अलावा जिले के 24 पुलिसकर्मियों को उनके बेहतर कार्यों के लिए प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया और सभी के कार्यो की तारीफ की। इस कार्यक्रम डीसीपी शंकर चौधरी के अलावा श्री अस्थाना ने इंस्पेक्टर देव वेदरतन, स्पेशल स्टाफ के एसआई उमेश कुमार, गिरीराज, एएसआई कृष्ण, हेडकांस्टेबल समसुद्दीन, अनिल कुमार, राजकुमार, कांस्टेबल विपिन कुमार व राजकुमार तथा एएटीएस से महिला एसआई सरोज, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार, अनिल कुमार, जितेन्द्र सिंह, रामराय मीणा, सिपाही संदीप, राजवीर, मनीष, इंदर सिंह व राजेश, परविंदर, विनीत व सिंबू को भी सम्मानित किया गया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox