लता जी की स्मृति में हुआ भावांजलि कार्यक्रम, क्षेत्रीय कलाकारों ने दी सुर सामा्रज्ञी को श्रद्धांजलि

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

लता जी की स्मृति में हुआ भावांजलि कार्यक्रम, क्षेत्रीय कलाकारों ने दी सुर सामा्रज्ञी को श्रद्धांजलि

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/बहादुरगढ़/भावना शर्मा/- भारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी की पुण्य स्मृति में ओमेक्स सिटी स्थित सांस्कृतिक केंद्र विविधा में भावांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गायक संगीतकार विनोद गिरधर की अध्यक्षता में संपन्न हुए इस सुरमय कार्यक्रम में वीर मूवीज व कलमवीर विचार मंच से जुड़े स्थानीय कलाकारों ने दिवंगत लता जी को भावपुष्प अर्पित करते हुए उनके निधन को भारत की ही नहीं संपूर्ण विश्व के संगीत जगत की अपूरणीय क्षति बताया। भारत विकास परिषद के अध्यक्ष रमेश सुखीजा व अखिल भारतीय साहित्य परिषद् के जिला संयोजक विरेन्द्र कौशिक के सानिध्य में हुए इस कार्यक्रम का संचालन गीतकार कृष्ण गोपाल विद्यार्थी ने किया।
लता जी के चित्र पर माल्यार्पण करने से शुरू हुए इस कार्यक्रम में सुनीता सिंह ने उन्हें मां सरस्वती का ही सच्चा स्वरूप बताते हुए जहां गीतकार संतोष आनंद के लिखे व लता मंगेशकर द्वारा गाए गए प्रसिद्ध गीत “एक प्यार का नगमा है…“ को प्रस्तुत किया, वहीं विनोद गिरधर, विरेन्द्र कौशिक व कृष्ण गोपाल विद्यार्थी ने लता जी से जुड़े संस्मरण सुनाते हुए उन्हें याद किया। रमेश सुखीजा वह कुमार राघव ने अपने संबोधन में लता जी की प्रेरणा से संगीत जगत में अपनी पहचान बनाने वाली असंख्य प्रतिभाओं का उल्लेख करते हुए उनके निधन को संगीत के एक युग का अंत बताया। इस अवसर पर क्षेत्रीय गायकों विनोद गिरधर,स.जसविंदर सिंह लाडी व गोबिंद सांगवान ने लता जी के गाए अनेक गीतों की प्रस्तुति से उन्हें स्वरांजली दी।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox