रेप व हत्या मामले में राजस्थान के सीएम गहलोत का बड़ा बयानव

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

रेप व हत्या मामले में राजस्थान के सीएम गहलोत का बड़ा बयानव

-कहा- रेप मर्डर की वजह फांसी की सजा, रेपिस्ट को लगता है लड़की गवाह बन जाएगी, इसलिए मार डालते हैं

जयपुर/- राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि निर्भया कांड के बाद जब से यह किया गया कि रेपिस्ट को फांसी की सजा मिलेगी, उसके बाद बच्चियों की रेप के बाद हत्याएं बहुत बढ़ रही हैं। रेप करने वाला देखता है कि कल यह मेरे खिलाफ गवाह बन जाएगी तो हत्या कर देता है। गहलोत शुक्रवार को दिल्ली में मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
            गहलोत ने कहा- देश में बहुत बड़ा चैलेंज है। पूरे देश से जो रिपोर्ट आ रही है। वह बहुत चिंताजनक है। वैसे भी आप देख रहे हैं कि बेरोजगारी बहुत भयंकर है। महंगाई का जमाना है। असामाजिक तत्व बहुत बढ़ रहे हैं। देश-प्रदेश में क्राइम बढ़ रहा है। हिंसा बढ़ रही है। छोटी-छोटी बातों पर झगड़े हो रहे हैं। तनाव और हिंसा बढ़ रही है। कहीं, बच्चियों से रेप हो रहे हैं। क्राइम लगातार बढ़ रहा है। जो बहुत चिंता की बात है।

हर साल 2000 बच्चियों से रेप
राजस्थान में हर साल करीब 2000 बच्चियों से रेप हो रहे हैं। जनवरी 2020 से जनवरी 2022 तक नाबालिग बच्चियों से रेप के 4091 (पॉक्सो एक्ट) केस दर्ज हुए हैं। वहीं, दो साल में महिलाओं से रेप के कुल 11,368 केस दर्ज हुए हैं। दो साल में 26 मामले ऐसे हैं, जिनमें रेप के बाद हत्या कर दी गई।

बीजेपी राज में बना था फांसी की सजा का कानून
पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के कार्यकाल में नाबालिग से रेप करने वालों को फांसी की सजा का प्रावधान करने का कानून बनाया था। सीएम गहलोत ने नाबालिग से रेप पर फांसी की सजा करने के प्रावधान के बाद बच्च्यिं की हत्या करने के मामले बढ़ने का बयान दिया है, यह बात पहले भी कई नेता उठा चुके हैं।
             बीजेपी राज में जिस समय विधानसभा में नाबालिग से रेप करने वालों को फांसी की सजा देने का प्रावधान वाला बिल लाया गया था। उस बिल पर बहस के दौरान कई विधायकों ने रेप पीड़ित बच्चियों के मर्डर के मामले बढ़ने की आशंका जताई थी।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox