राष्ट्रीय स्वाभिमान ट्रस्ट ने नजफगढ़ में शुरू किया आक्सीजन सेवा केंद्र

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

राष्ट्रीय स्वाभिमान ट्रस्ट ने नजफगढ़ में शुरू किया आक्सीजन सेवा केंद्र

-पश्चिमी दिल्ली के सांसद प्रवेश वर्मा ने किया सेवा केंद्र का उद्घाटन, एसडीएम नजफगढ़, नजफगढ़ निगम जोन की चेयरपर्सन व कई पार्षद रहे मौजूद - कोविड मरीजों की सेवा के लिए राष्ट्रीय स्वाभिमान ट्रस्ट ने पश्चिमी दिल्ली में खोला 8वां आक्सीजन सेवा केंद्र
NM News Swahbhiman Trust

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/-पश्चिमी दिल्ली के भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा की संस्था राष्ट्रीय स्वाभिमान ट्रस्ट ने नजफगढ़ में कोविड मरीजों की सेवा व उपचार के लिए आक्सीजन सेवा केंद्र की शुरूआत की है। वीरवार को सांसद प्रवेष वर्मा ने एसडीएम नजफगढ़ विनय कौशिक, नजफगढ़ निगम जोन की चेयरपर्सन सुमन डागर, पार्षद मीना तरूण यादव, पार्षद अंतिम गहलोत व कई भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली गेट पर इस सेवा केंद्र का उद्घाटन किया।
                  इस अवसर पर सांसद प्रवेश वर्मा ने बताया कि पश्चिमी दिल्ली में यह संस्था की तरफ से 8वां सेवा केंद्र है। जिसमें 15 बेड की सुविधा होगी तथा इस सेंटर पर दवाइयां, डॉक्टर, नर्स, ऑक्सीजन व बेड की 24 घंटे व्यवस्था रहेगी। इसका सारा खर्च उनकी संस्था उठायेगी। इस मौके पर नजफगढ़ एसडीएम विनय कौशिक ने कहा कि प्रषासन ऐसी सभी संस्थाओं का सहयोग ले रहा है जो कोरोना काल में अपनी सेवा देने के लिए आगे आ रही हैं। एसडीएम ने इस सेवा केंद्र को पूरा सहयोग देने का भी आश्वासन भी दिया। वहीं नजफगढ़ निगम जोन की चेयरपर्सन सुमन डागर ने कहा कि निगम भी इस तरह के सभी सेवा केंद्रों को अपना पूरा सहयोग दे रहा है और सांसद महोदय ने नजफगढ़ में ग्रामीणों के लिए सेवा केंद्र खोलकर बड़ा नेक काम किया है। उन्होने बताया कि राष्ट्रीय स्वाभिमान संस्था द्वारा पश्चिमी लोकसभा में यह आठवां ऑक्सीजन सेवा केंद्र खोला गया है। अभी तक कुल ढाई सौ बेड राष्ट्रीय स्वाभिमान संस्था द्वारा शुरू किए गए हैं। जिसमें ककरोला, हरिनगर, सागरपुर, द्वारका, तिलक नगर, अशोक नगर, नवादा और अब नजफगढ़ में भी यह सेवा केंद्र शुरू हो गया है। इन सभी केंद्रों में रोजाना सैंकड़ों मरीज स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। यहां मरीजों को ईलाज व दवाईयां निःशुल्क मुहैया कराई जा रही है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox