राई सोनीपत से लेकर हंगरी एम्बेसी तक बहादुरगढ रर्नस ग्रुप का दबदबा,

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

राई सोनीपत से लेकर हंगरी एम्बेसी तक बहादुरगढ रर्नस ग्रुप का दबदबा,

-टाप थ्री मे आकर जीते ईनाम

बहादुरगढ़/शिव कुमार यादव/- बहादुरगढ़ रनर ग्रुप किसी परिचय का मोहताज नहीं है। लगातार दिल्ली एनसीआर ही नही पूरे भारत में अपनी छाप छोड़कर आता है। बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप के धावक हर दौड में कहीं ना कहीं टॉप 3 में अपना स्थान बनाते हैं। दीपक छिल्लर ने बताया कि हाल ही में बीते रविवार एंबेसी हंगरी चाण्क्यपुरी में आयोजित फ्रीडम रन मे 10 किलोमीटर, 5 किलोमीटर की दौड़ में बी आर जी ग्रुप के धावकों ने बाजी मारी। वही 10 किलोमीटर की ओपन कैटेगरी में सेवक राम ने पहला स्थान, आदित्य ने दूसरा स्थान और 5 किलोमीटर ओपन में दीपक छिल्लर ने चौथा स्था तथा महिलाओं में जयंती सुनिल ने तीसरा स्थान हासिल किया।

मंगलवार दशहरे के दिन पैंथर अकेदमी द्वारा राई, सोनीपत में 10, 5 और 3 किलोमीटर “स्टेप्स दशहरा रन“ का आयोजन हुआ जिसमें करीब 800 धावको ने अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप से 40 धावक इस प्रतियोगिता में उतरे। महिलाओं की 3 किलोमीटर 60$ प्रतियोगिता में तीनों स्थानो पर बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप की महिलाओं ने जीत हासिल की। पहले स्थान पर ओमवती और दूसरे स्थान पर ईशवंती देवी और तीसरे स्थान पर मुन्नी देवी रही।

समाज मे सभी छोटे-बड़ो को दिया संदेश “आपको आपकी अपनी फिटनेस के लिए कम से कम आधा घंटा रोज निकाले “
        वहीं 5 किलोमीटर की कैटेगरी में 35 से 60 की आयु वर्ग में संदीप ने पहला स्थान, दीपक छिल्लर ने दूसरा स्थान और धर्मवीर ने तीसरा स्थान हासिल कर तीनों स्थान बी आर जी के नाम किए। वहीं 10 किलोमीटर की आयु वर्ग में गुलाब सिंह ने दूसरा स्थान, ब्रह्म प्रकाश मान को 10 किलोमीटर मे स्पेशल मोमटो देकर सम्मानित किया गया। निखिल और अंजलि ने बच्चो की कैटेगरी मे दुसरा और तीसरा स्थान हासिल किया सभी को ट्रॉफी और इनाम देकर सम्मानित किया गया। साथ ही गौरव, अरुण विजयरन, सौरभ शौकीन, सन्नी राणा, सुमितराणा, प्रिंस, बलजीत, सुमन, सुनील  मलिक, अभय टेटे, शलभ खरे, नवनीत सिंह, धर्मवीर, कौशलशर्मा, जसवीर सिंह जून, अनिल शर्मा, अभय श्रीवास्तव, अनुष्का शर्मा, प्रमोद, सागर ओहलान, संदीप, प्रदीप कुमार, अनुराग सचान, सुनील कश्यप, गौरव, कोमल, सुनील कुमार, गीता रानी, निकुंज, आदित्य शर्मा, वत्सल, हेमंत, रणबीर सांगवान, रोहित कुमार, एनके नारा, मनोज दुहन, विनोद राठी, रयान शर्मा, कौशल शर्मा, संदीप, वन्या, मिकुल, निकुंज, सागर ओहलान, नीरज छिल्लर, विहान छिल्लर, ताराचंद, जयदीप राठी ने सफलतापूर्वक दौड पूरी की।

बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप के धावको ने और बहादुरगढ़ शहर वासियों ने सभी को ढेर सारी शुभकामनाएं दी और आगे भी ऐसे ही बेहतर प्रदर्शन की कामना की। यहा बता दे की बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप पर पिछले 4 साल से लगातार बहादुरगढ़ शहर में लोगों को फिटनेस के लिए जागरूप कर रहा है और उन्हें रनिंग, साइकलिंग, वॉकिंग, योग, जुम्बा अलग-अलग एक्टिविटी में काम से कम आधा घंटा निकालने के लिए मोटिवेट करता है। साथ ही कैम्पेन मिशन फिट बहादुरगढ़ लेकर चल रहा है। बहादुरगढ़ रनर ग्रुप के धावक उसमें लगातार तत्पर है और यूथ को नशे से दूर रहने और फिटनेस के प्रति उनका रुझान बढ़ाने में लगातार कार्य करते हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox