यूट्यूब पर मां दुर्गा के खिलाफ अपशब्द कहने वाली बिरहा गायिका सरोज सरगम और पति गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

यूट्यूब पर मां दुर्गा के खिलाफ अपशब्द कहने वाली बिरहा गायिका सरोज सरगम और पति गिरफ्तार

मानसी शर्मा /- सोशल मीडिया की दुनिया में पॉपुलैरिटी के चक्कर में कुछ लोग सारी सीमाएं पार कर देते हैं। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से सामने आया है, जहां खुद को बिरहा गायिका बताने वाली सरोज सरगम ने मां दुर्गा के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की और उसका वीडियो यूट्यूब समेत अन्य प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया।

क्या है पूरा मामला?

19 सितंबर 2025 को सरोज सरगम ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने मां दुर्गा के लिए अश्लील और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया। वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर भारी विरोध शुरू हो गया। हिंदू संगठनों, विशेषकर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने इसका कड़ा विरोध किया और पुलिस मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

विवाद बढ़ता देख मिर्जापुर पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुए सरोज सरगम और उनके पति राम मिलन बिंद को मड़िहान थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर आईटी एक्ट और धार्मिक भावनाएं भड़काने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

सोशल मीडिया पर आक्रोश

सरोज का यूट्यूब चैनल पहले से ही आपत्तिजनक और भड़काऊ कंटेंट से भरा हुआ था। जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, आम लोगों और धार्मिक संगठनों ने उसके चैनल को बैन करने और सामग्री हटाने की मांग उठाई। फिलहाल, पुलिस ने चैनल की जांच के लिए साइबर सेल और सर्विलांस टीम को भी लगाया है।

अवैध कब्जे का भी खुलासा

इस केस के साथ ही सरोज पर 15 बीघा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप भी सामने आया है। वन विभाग और राजस्व विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए जमीन को कब्जे से मुक्त कराया, क्योंकि सरोज के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं थे।

पुलिस का बयान

पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने मीडिया को बताया कि, “आपत्तिजनक वीडियो के कारण हिंदू समाज में आक्रोश फैल गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एफआईआर दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।“

कोर्ट में पेश करने के बाद सरोज और उसके पति को जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox