
मानसी शर्मा /- पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के मस्तुंग जिले में सोमवार को जाफर एक्सप्रेस ट्रेन पर जोरदार धमाका हुआ। पेशावर से क्वेटा जा रही इस ट्रेन को उस वक्त निशाना बनाया गया, जब वह दश्त इलाके के स्पेजंद शहर के पास से गुजर रही थी। धमाका इतना शक्तिशाली था कि ट्रेन के छह डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे दर्जनों यात्री घायल हो गए।
कैसे हुआ धमाका?
जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब 2 बजे ट्रेन जब स्पेजंद के पास पहुंची, तभी रेल पटरी के नीचे छुपाकर रखे गए IED विस्फोट में जोरदार धमाका हुआ। ट्रेन में उस समय करीब 270 यात्री सवार थे। धमाके की तीव्रता से एक डिब्बा पूरी तरह पलट गया, जबकि बाकी पांच डिब्बों को भी भारी नुकसान हुआ।
घटनास्थल का दृश्य
धमाके के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों की चीख-पुकार से माहौल डरावना हो गया। चारों तरफ धूल और धुंआ छा गया। महिलाओं और बच्चों सहित कई लोग घायल अवस्था में ट्रेन से बाहर निकलते देखे गए।
राहत और बचाव कार्य
घटना की सूचना मिलते ही पाकिस्तानी सेना, फ्रंटियर कोर, और स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तत्काल क्वेटा के अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।
अभी तक किसी ने नहीं ली जिम्मेदारी
हालांकि अब तक किसी भी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन बलूच विद्रोही गुटों पर शक जताया जा रहा है। पाक रेलवे के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि धमाका IED से हुआ, जो ट्रेन ट्रैक के नीचे लगाया गया था।
सरकार की प्रतिक्रिया
बलूचिस्तान के गृह मंत्री ने घटना की निंदा करते हुए कहा है कि “इस कायराना हमले के पीछे जो भी दोषी हैं, उन्हें किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।” पूरे इलाके में सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
रेल सेवाएं फिलहाल पूरी तरह से बाधित हैं और ट्रेन को दोबारा पटरी पर लाने का काम जारी है।





More Stories
छठ पूजा पर 16 नवंबर को दिल्ली के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में रहेगी छुट्टी
छठ घाटों पर सुरक्षा और यातायात के कड़े इंतजाम, दिल्ली पुलिस ने आयोजकों संग की अहम बैठक
दून में दबंगई दिखाने वाले 4 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
इस वर्ष हल्द्वानी में 24 नवंबर से 3 दिसंबर तक होगा सरस मेले का आयोजन, 250 स्टालों का होगा पर्दापण
Mohit Yadav Wins Bronze at Commonwealth Karate Championship in Glasgow
शहरों को हिल एंड हिमालयन सिटी के रूप में किया जाए विकसित : केंद्रीय मंत्री तोखन साहू