
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/मुंबई/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- इंडियन प्रीमियर लीग फेस 2 के बाकी बचे मैच संयुक्त अरब अमीरात में हो सकते है। सितंबर और अकतूबर के बीच ये मैच खेले जाने की संभावना व्यक्त की जा रही है। पहले भी बोर्ड इन मैचों के लिए दो ऑप्शंस पर विचार कर रहा था। इनमें इंग्लैंड और यूएई शामिल थे। इस पर बीसीसीआई विचार कर रही है। हालांकि आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यूएई में पहले भी आईपीएल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। इसे देखते हुए बताया जा रहा है कि बाकी बचे मैच यहां पर कराए जाएंगे।
सूत्रों के हवाले से बताया कि यूएई में पहले भी आईपीएल टूर्नामेंट कराया जा चुका है। ऐसे में टूर्नामेंट के बचे हुए मैच को यहां पर पूरा करवाने का फैसला किया गया है। दरअसल, बीसीसीआई की 29 मई को स्पेशल जनरल बैठक होने वाली है। इसमें नई जगह और तारीखों की घोषणा होने की संभावना है।
वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंग्लैंड और भारत के बीच 4 अगस्त से 5 टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होने वाली है। दूसरे और तीसरे टेस्ट के बीच 9 दिन का अंतर है। अगर इस गैप को कम करके 4 दिन तक ले आया जाता है, तो बोर्ड को आईपीएल मैच करवाने के लिए ज्यादा दिन मिल जाएगा। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड और बीसीसीआई इसको लेकर रणनीति बना रही है।
बता दें कि आईपीएल के बाकी मैचों को लेकर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान वॉक ने भी बीसीसीआई को सलाह दी थी। माइकल वॉन ने ट्वीट किया, श्आसान उपाय…भारत के खिलाफ पहला टेस्ट एक हफ्ता पहले कराया जाए, ऐसे में इंग्लैंड का कोई टेस्ट खिलाड़ी श्द हंड्रेडश् टूर्नामेंट नहीं खेलेगा और फिर वहां भारत के टेस्ट खिलाड़ी उनकी जगह ले सकते हैं। इसके बाद आईपीएल 2021 के बाकी बचे टूर्नामेंट भी पूरा किया जा सकेगा। सबके लिए अच्छी डील होगी।





More Stories
4×400 मीटर रिले में बेटियों का कमाल
एक ही दिन तीन उपलब्धियां, BRG ने हर जगह लहराया बहादुरगढ़ का परचम
17वीं चैम्पियन रन में बीआरजी ने दिखाई मजबूत भागीदारी, विशेष अवॉर्ड से सम्मानित
Asian Games : भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता सोना, भारत के खाते में तीसरा गोल्ड
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”