युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही बीजेपी- विरेन्द्र डागर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही बीजेपी- विरेन्द्र डागर

-अग्निवीर योजना को लेकर भाकियू ने किया एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- अग्निवीर योजना के विरोध में भारतीय किसान यूनियन ने शुक्रवार को नजफगढ़ एसडीएम कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर भाकियू के प्रधान विरेन्द्र डागर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश में युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। सरकार इस योजना को तुरंत रद्द कर देश, जवान और किसान के हित में सोंचे। अग्निवीर योजना देश के हित में नही है इसके आने वाले समय में दूरगामी प्रभाव होंगे। इस मौके पर भाकियू के महासचिव दलजीत सिंह, राजसिंह डागर, विकास यादव, संरक्षक राजकुमार, धर्मेन्द्र यादव, पूर्व पार्षद प्रीतम सिंह डागर, बीकेयू की महिला शाखा की प्रदेश अध्यक्ष सुदेश सांगवान व कांता डागर भी विरोध प्रदर्शन में उपस्थित रही।
               भारतीय किसान यूनियन ने राष्ट्रपति के नाम 7 मांगों का ज्ञापन सौंपा है। इस संबंध में भाकियू अध्यक्ष विरेन्द्र डागर ने केंद्र सरकार की अग्निवीर योजना पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर यह योजना इतनी ही अच्छी थी तो सरकार ने इसे संसद के दोनो सदनों में चर्चा कें लिए क्यों नही रखा। सरकार की ऐसी क्या मजबूरी थी कि जो थल सेना व वायु सेना में भर्ती हो चुके युवाओं को नियुक्ति पत्र नही सौंपा गया। आखिर हम सेना को कमजोर करके क्या हासिल करना चाहते हैं। 4 साल के लिए भर्ती हुआ युवक ना सेनानी बन पायेगा और ना ही वह भविष्य में कोई काम करने लायक रह पायेगा। तो वह सेना से छुट्टी मिलने के बाद करेगा क्या। जबकि वह हथियार चलाने में पूरी तरह से प्रशिक्षित होगा। उन्होने सवाल किया कि आखिर सरकार देश को किस ओर ले जा रही है। सरकार की इस योजना के दूरगामी प्रभाव होंगे। सरकार सिर्फ सेना को कमजोर कर क्या हासिल करना चाहती है। आखिर क्यों एक 4 साल का सैनिक देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देगा। यह एक सोचनीय सवाल है। हमारी सेना दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी सेना है। पाकिस्तान व चीन आज देश के लिए मुसीबत बने हुए हैं। जिसके लिए हमे एक सुद्ढ सेना की जरूरत है लिकन हमारी सरकार युवाओं को एक पुख्ता भविष्य देने की बजाऐ उनके भविष्य से खिलवाड़ कर रही है।
                  इस अवसर पर भाकियू महिला अध्यक्षा सुदेश सांगवान ने कहा कि मै एक सेनिक अधिकारी की पत्नी हूं मैने सेना को काफी नजदीक से देखा है। ये योजना ना देशहित में है और ना ही युवाओं के हित में है। हमारी सरकार से अपील है कि सरकार इस योजना को रद्द करे और युवाओं के लिए पक्की नौकरी का इंताजम करें।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox