युवक पर लगाया लव जिहाद का आरोप, किया हंगामा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

युवक पर लगाया लव जिहाद का आरोप, किया हंगामा

सांकेतिक तस्वीर

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/देहरादून, हरिद्वार :- एक युवक पर कथित लव जिहाद फैलाने का आरोप लगाकर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने विशेष समुदाय के खिलाफ जमकर हंगामा किया। साथ ही स्कूटी से जा रहे किशोरी और युवक को पकड़कर कोतवाली ले गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ राजन सिंह भी मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर हंगामा करने वालों के शांत कराया। वहीं, किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, लंढौरा चौकी क्षेत्र के एक युवक ने लक्सर कस्बे में एक दुकान खोल रखी है। आरोप है कि युवक ने आधार कार्ड को स्कैन कर अपना नाम बदल लिया और उसी से अपनी फर्जी आईडी भी सोशल मीडिया पर बना ली। आरोप है कि उसने कस्बे के एक मोहल्ला निवासी किशोरी को प्रेम जाल में फंसा लिया। रविवार को किशोरी को अपनी स्कूटी पर बैठाकर युवक हरिद्वार की ओर जा रहा था। यह जानकारी मिलते ही हिंदू संगठन के कई कार्यकर्ता एकत्र हुए और लक्सर-रुड़की मार्ग पर बसेड़ी गांव के निकट स्कूटी रुकवा ली। साथ ही दोनों को लेकर लक्सर कोतवाली पहुंच गए। कुछ ही देर में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और हिंदू जागरण मंच के सैकड़ों कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे और युवक पर कथित लव जिहाद फैलाने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही सीओ राजन सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हंगामा कर रहे लोगों को युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाकर वे शांत हुए। कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox