मोकामा में वर्चस्व की लड़ाई, बाहुबली नेता अनंत सिंह को सोनू सिंह की सीधी चुनौती

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

 मोकामा में वर्चस्व की लड़ाई, बाहुबली नेता अनंत सिंह को सोनू सिंह की सीधी चुनौती

मानसी शर्मा/-    बिहार के मोकामा में बुधवार को हुई गोलीबारी की घटना ने पूरे प्रदेश में हलचल मचा दी है। सोनू-मोनू गैंग और अनंत सिंह के बीच हुई गोलीबारी के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। इस घटना के बाद पूर्व विधायक और बाहुबली अनंत सिंह के ऊपर पुलिस ने तीन FIR दर्ज की है। हालांकि, यह मामला यहां शांत होने वाला नहीं है। आशंका जताई जा रही है कि ये झड़प कहीं गैंगवार के रुप में ना बदल जाए। इस बीच सोनू और मोनू के पिता का ताजा बयान सामने आया है। सोनू सिंह के पिता ने अनंत सिंह पर ही गोली चलाने का आरोप लगाया है। वहीं अनंत सिंह का बयान इससे उलट है।

क्या बोले अनंत सिंह?

इस गोलीबारी को लेकर अनंत सिंह ने कहा, “दो लोगों ने फायरिंग की, जिसमें उनके एक समर्थक को गर्दन पर गोली लग गई। इस हमले ने इलाके में तनाव का माहौल पैदा कर दिया है। अनंत सिंह ने इसे एक सुनियोजित साजिश बताया और आरोपियों पर कड़ा बयान दिया।“ उन्होंने आगे कहा, “सोनू-मोनू किडनैपर और चोर हैं। ये लोग खेतों को लूटते हैं और स्थानीय लोगों को परेशान करते हैं। उनके पिता भी डकैत रहे हैं। ये लोग हथियारों के साथ खुलेआम घूमते हैं।” अनंत सिंह ने इन आरोपियों की गतिविधियों को समाज के लिए बड़ा खतरा बताया।

सोनू सिंह के पिता का आया बयान

सोनू सिंह के पिता ने कहा,“आज बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई। मैं पटना हाई कोर्ट से आ रहा था। सूचना मिली कि आपके घर पर गोली चली है। भाई विधायक जी गोली क्यों चलाए, हम लोग तो कुछ उनका बिगाड़े नहीं हैं। उसके बाद अंधाधुंध गोली चली। मेरी वाइफ की तरफ राइफल से गोली चलाई। उन लोगों ने गाड़ी रोकी, गाड़ी से राइफल लेकर निकले, हमको लगा कि यहां आए हैं तो स्वागत करेंगे। पहले हवाई फायरिंग की, फिर दूसरी गोली चलाई। पत्नी पोते के साथ किसी तरह भाग के गई तो बच गई। ये लोग हत्या करने के लिए आए थे। किसी तरह निर्वाचित मुखिया उर्मिला सिन्हा की जान बची। राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता में ये हत्या करवाना चाहते हैं।”

सोनू सिंह ने अनंत सिंह को दी चेतावनी!

सोनू सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा,“अनंत सिंह से राजनीतिक बगावत जारी रहेगा वो अनंत सिंह को शस्त्र और शास्त्र का अंतर समझाएंगे। विधानसभा चुनाव में वो इसका जवाब देंगे। सोनू ने कहा कि ये लड़ाई 69 साल के बूढे़ वर्सेज 34 साल के नौजवान के बीच है। अनंत सिंह को कोई कुछ जाकर बोला और वो हमसे आकर पूछे भी नहीं हम से बात तो करते। आकर सीधे फायरिंग करने लगे। ये तो वही बात हुई कि सुग्रीव के कहने पर भगवान राम ने बाली को मार दिया और बाली से एक बार उसका पक्ष भी नहीं पूछा… सोनू ने कहा कि अनंत सिंह आकर एक बार बात करते लेकिन अब अनंत सिंह समय का इंतजार करें। उनको राजनीतिक स्तर पर जवाब दिया जाएगा”

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox