मेरा घर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मेरा घर

मेरा घर

जहाँ दरवाजे बन्द है

बाहर की हवा अंदर नहीं आती, अंदर की हवा बाहर नहीं जाती ।

मेरा घर

जहाँ बात नहीं होती

बस होता है

चिखना-चिल्लाना,

गाली-गेलोच और मार-पीट ।

मेरा घर…

जहाँ बताए हुये आदेशों पर चालना पड़ता है,

हुकम को मानना पड़ता है ।

मेरा घर….

जहाँ एक ही की आवाज होती है

और दूसरे के तो सासों की आहटे!

मेरा घर

वैसे तो देखेने में हर चीज अपनी जगह पर है पर…..

वहाँ के लोग गहर में रहना पसंद ही नहीं करते ।

 मेरा घर

वहाँ मेरी साँसे रुक जाती है,

दिल की धड़कन तेज हो जाती है,

मन भारी होने लगता है ।

वह कहता है …

निकल यहाँ से…कहीं और चली जा ।

…… नहीं तो यहाँ साँसे फुल जायेगी ।“

सोचती हूँ

चली ही जाऊँ घर छोड़कर ।

वैसे तो कहने को मेरा वहाँ कुछ भी नहीं है….

…सिवाय जमाने के रिवाज के ।

  • हेमांगी

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox