चलो मतदान करें

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

चलो मतदान करें

-कवयित्री ने कविता के माध्यम से मतदान के लिए लोगों को किया प्रेरित

लोकतंत्र को मजबूत बनाने चलो मतदान करें,
अपने अधिकारों का सही उपयोग कर भारत की पहचान करें,
देश प्रेम की भावना रखकर सबका सम्मान करें,
लोकतंत्र को मजबूत बनाने चलो मतदान करें,
जाति धर्म भाषा भूलकर सब आह्वान करें,
सही बटन पर हाथ दबाकर ऐसा पहचान करें,
पांच वर्ष बाद आता है लोकतंत्र का पर्व,
इसका हम सब मिलकर गुणगान करे,
लोकतंत्र को मजबूत बनाने चलो मतदान करें,
अठारह साल हुआ जिनका वो युवा मतदान करें,
वयस्क मताधिकार का वोट डालकर अपनी पहचान करें,
लोकतंत्र को मजबूत बनाने चलो मतदान करें,
सही उम्मीदवार को चुनकर अपने मत का उपयोग करें,
आपका वोट हैं आपकी ताकत बहकावे में न मतदान करें,
शिक्षित नागरिक बनकर वोट डालकर अपनी पहचान करें,
लोकतंत्र को मजबूत बनाने चलो मतदान करें,
अपने अधिकारों का सही उपयोग कर भारत की पहचान करें।

गंगा शरण पासी शिक्षिका
रायपुर

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox