बस इतना ही काफी है

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बस इतना ही काफी है

डॉ सरिता चंद्रा

डॉ सरिता चंद्रा

बस इतना ही काफी है

सुना है हमारी बातें और चर्चे होने पर
आज भी तुम्हारे चेहरे पर चमक आ जाती है
तुम आज भी हमें याद करके मुस्कुराते हो
जीने के लिए बस इतना ही काफी है

लोग कहते हैं कहीं भी हमारी बातें शुरू होती है तो
तुम्हारे जुबाँ से हमारी तारीफें निकलती जाती है
चलो बहानों से ही सही हाल चाल हमारा पूछते तो हो
जीने के लिए बस इतना ही काफी है

जाने अनजाने में किसी न किसी बहाने से
आज भी तुम्हारे बीच हमारी बातें हो जाती है  
आज तक तुम्हारे अंदर जिन्दा हैं हम   
जीने के लिए बस इतना ही काफी है

वजह नहीं बची होगी हमें याद करने की फिर भी
हर जिक्र में जिक्र हमारी ही हो जाती है
तुम्हारे दिल में आज भी जगह है हमारी
जीने के लिए बस इतना ही काफी है

लेखिका- डॉ सरिता चंद्रा
फाउंडर. सुमेर सिंह आर्य संस्थान
बालको नगर कोरबा;छतीसगढ़

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox