मनमानी पर उतरे प्राइवेट स्कूल, दुगुने से ज्यादा बढ़ाई फीस

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मनमानी पर उतरे प्राइवेट स्कूल, दुगुने से ज्यादा बढ़ाई फीस

-कोरोन काल में हुए आर्थिक नुकसान का हवाला दे उघा रहे ज्यादा फीस -परिजन हुए परेशान, सरकार से की स्कूलों के खिलाफ कार्यवाही की मांग

Building, educational facility, school, landscape, unmanned

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- कोरोना काल में आर्थिक मंदी की मार झेल चुके लोगों के सामने अब एक नई परेशानी आ गई है। दरअसल बच्चों के स्कूलों में दाखिले को लेकर परिजन काफी परेशान दिखाई दे रहे है। जिन स्कूलों में पहले तीसरी कक्षा के लिए स्कूल 15000 हजर ले रहे थे अब उसी कक्षा के लिए 31990 रूपये वसूल रहे हैं। यह किसी एक स्कूल का मामला नही है बल्कि लगभग हर स्कूल ने अपनी फीस बढ़ा दी है। लोगों ने सरकार से स्कूलों की मनमानी के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है।
                स्कूलों की मनमानी के खिलाफ अब परिजन लामबंद होने शुरू हो गये हैं। वहीं लोगों का आरोप है कि सरकार भी उनकी समस्या की तरफ कोई ध्यान नही दे रही है। वहीं प्राइवेट स्कूल मनमानी कर दोगुने से ज्यादा फीस वसूल रहे है। स्कूलों में छोटे बच्चों के दाखिले को लेकर अभिभावक भागे फिर रहे है लेकिन प्राईवेट स्कूल प्रबंधन का फीस बढ़ाने का फैसला उनके गले नही उतर रहा है। हालांकि सरकार की तरफ से ऐसा कोई निर्णय सामने नही आया है जिसमें प्राइवेट स्कूलों को फीस बढ़ाने का कोई आदेश दिया हो। जब कुछ स्कूलों से संपर्क किया गया तो उन्होने बताया कि हमने कोई फीस नही बढ़ाई है। अगर कोई स्कूल ज्यादा फीस ले रहा है तो उसके खिलाफ अभिभावकों को शिकायत करनी चाहिए।
                   इस संबंध में डीडीई बिमला ने बताया कि उन्हे इस बात की जानकारी नही है। अगर कोई शिकायत आती है तो हम जांच कर कार्यवाही करेंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox