पांच राज्यों के चुनाव परिणामों ने दिल्ली में बिगाड़ा आप का खेल, चार में जमानत जप्त

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पांच राज्यों के चुनाव परिणामों ने दिल्ली में बिगाड़ा आप का खेल, चार में जमानत जप्त

-अकेले पंजाब के दम पर दिल्ली निगम चुनाव जीतना आप के लिए होगा मुश्किल, भाजपा नेता व कार्यकर्ता दिखे उत्साहित

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/घेवरा मोड़/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- पांच राज्यों के चुनाव परिणामों से जहां भाजपा नेता व कार्यकर्ता काफी उत्साहित दिख रहे है वहीं इन राज्यों ने आम आदमी पार्टी का दिल्ली में खेल बिगाड़ दिया है। हालांकि पंजाब में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन काबिले तारीफ है लेकिन चार राज्यों में सत्तासीन होने का दम भरने वाली आप की जमानत ही जप्त हो गई है। अब दिल्ली नगर निगम चुनावों में निगम चुनाव जीतने का आप का समीकरण पूरी तरह से बदल गया है। हालांकि आम आदमी पाटी्र के नेता अभी भी निगम चुनाव जीतने का दावा कर रहे है लेकिन भाजपा कार्यकर्ता कह रहे है कि मोदी है तो मुमकिन है।
                 दिल्ली नगर निगम चुनावों का बिगुल बजते-बजते रह गया। सारी तैयारियां पूरी होने के बाद भी केंद्र सरकार ने अचानक तीनों निगमों को एक करने शगुफा छोड़ दिया और चुनाव आयोग को चुनाव ऐलान रोकना पड़ा। हालांकि आम आदमी पार्टी इसे भाजपा की हार की हताशा बता रही है। लेकिन वही केंद्र सरकार ने आर्थिक पक्ष व पार्षदों की मांगों को जोड़कर मामले को नया रूख दे दिया है।
                बात चाहे कुछ भी हो फिर भी चार राज्यों में भाजपा की सरकार बनने के बाद अब भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बनता है। इस संबंध में घेवरा मोड़ स्थित स्वर्गीय साहिब सिंह वर्मा की 79वीं जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने पंहुचें नजफगढ़ से भाजपा युवा नेता संदीप शौकीन, वरिष्ठ नेता मांगेराम सांगवान, अजीता यादव व तरूण यादव का कहना है कि खाली पंजाब जीतने से कुछ नही होगा, ये दिल्ली निगम चुनाव है और केजरीवाल की हकीकत अब सबके सामने आ चुकी है। अगर एक राज्य में चुनाव जीतने का दिल्ली में असर दिखता तो भाजपा ने चार राज्यों में चुनाव जीता है फिर भी हम दिल्ली में सिर्फ अपने कामों के दम पर ही चुनाव लड़ेंगे। वैसे भी हर क्षेत्र के अपने मुद्दे होते है जिन्हे हम दूसरे राज्यों से नही जोड़कर देख सकते है। भाजपा ने हर स्तर पर केजरीवाल की पोल खोलकर रख दी है। फिर चाहे वह निगम के फंड व विकास की बात हो या फिर आम आदमी पार्टी की आबकारी नीति सभी के खिलाफ भाजपा ने पूरा मोर्चा खोल रखा है। अब जनता जान चुकी है कि केजरीवाल सिर्फ सत्ता भूखा है जिसके लिए वह जनता को बेवकूफ बना रहा है। लेकिन भाजपा अब दिल्ली की जनता के साथ धोखा नही होने देगी।
                 यहां बता दें कि आम आदमी पार्टी भले ही कुछ समय पहले तक दिल्ली नगर निगम में सरकार बनाने का दावा कर रही थी लेकिन पांच राज्यों के चुनाव परिणामों ने सारे समीकरण बदल दिये है। अगर राज्यों के चुनाव परिणामो ंका असर देखे तो भाजपा चार राज्यों में सरकार बनाने जा रही है और आप केवल एक राज्या पंजाब में। वहीं चार राज्यों में आम आदमी पार्टी जमानत तक नही बचा पाई है। फिर भी आप कार्यकर्ताओं का दावा है कि आप जहां भी आती है सुनामी की तरह आती है और सबका सफाया कर देती है। दिल्ली के बाद पंजाब इसका उदाहरण है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox