भीषण गर्मी में लू से बचाव के लिए करें ये उपाय

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भीषण गर्मी में लू से बचाव के लिए करें ये उपाय

अनीशा चौहान/- राजस्थान से सटे जिले भिवानी में इन दिनों भीषण गर्मी का प्रकोप देखा जा रहा है।दिन के समय मे पारा 40 डिगी के करीब पहुंच गया है। तेज धूप और लू के थपेड़ों से आमजन बेहाल है। ऐसे में हीट वेव से बचाव के लिए जिला उपायुक्त ने दिशा निर्देश दिए हैं तो वहीं सिविल सर्जन ने बचाव के टिप्स भी बताए हैं, क्या करें,क्या न करें।गर्मी की तरंगों से सड़कों पर सन्नाटा छाया पड़ा है।जिसे आप तस्वीरों में देख सकते हैं।लोग घरों से निकलने में गुरेज कर रहे हैं। केवल इक्का दुक्का ही वाहन सड़कों पर दौड़ता नज़र आया।

गर्मी और लू से बचने के लिए आमजन दोपहर के समय विशेषकर 12से 3बजे के बीच बाहर जाने से बचें। यदि कोई जरूरी कार्य है। तो शरीर को ढांप कर ही बाहर निकलें, तापमान अधिक होने की स्थिति में कड़ी मेहनत का कार्य न करें। इसके अलावा शरीर में पानी की कमी करने वाले चाय, कॉफी और कार्बोनेटिड शीतल पेय जैसे पदार्थों के सेवन से बचना चाहिए। उन्होंने बताया कि उच्च प्रोटीन युक्त और बासी भोजन न खाएं। अत्यधिक गर्मी से बचाव के लिए धूप में निकलते समय सिर व मुंह के बचाव के लिए काला चश्मा, छाता, पगड़ी, दुपट्टा, टोपी के लिए अलावा पैरों में जूते या चप्पल अवश्य पहनें। उन्होंने बताया कि घर में बने पेय पदार्थ जैसे लस्सी, नींबू पानी, छाछ ,नमक चीनी का पानी ,पानी को उबालकर ठण्डा करके पीना आदि के साथ फ्रूट डाइट का उपयोग करें, जो शरीर को हाइड्रेट करने में मदद करते हैं।

जरूर लें डॉक्टर की सलाह

वहीं कमजोरी, चक्कर आना, सिर दर्द, दौरे जैसे हीट स्ट्रोक, हीट रैश के संकेतों को पहचाने। यदि आप बेहोशी या बीमार महसूस करें तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। उन्होंने बताया कि सभी PHC -CHC के साथ साथ नागरिक अस्पताल में हीट वेव से सम्बंधित उपचार के लिए एक कमरा स्थापित किया गया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox