
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नॉर्थ जिला/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली का सदर बाजार थाना सुरक्षा, स्वच्छता व कार्यवाही की कार्यशैली के दम पर भारत का नंबर वन थाना बन गया है। केंद्रीय गृहमंत्रालय ने विधिवत इसकी घोषणा की है। नॉर्थ जिला पुलिस के अधिकारियों ने अपनी इस उपलब्धि का जश्न आम लोगों के बीच मिठाईंयां बांटकर मनाया।

दरअसल दिल्ली पुलिस हमेशा से अपनी छवि सुधारने में लगी रहती है और न चाहते हुए भी दिल्ली पुलिस विवादों में फंस जाती है, पर अब दिल्ली पुलिस ने एक बार फिर अपनी छवि सुधरी है और दिल्ली पुलिस का थाना सदर बाजार सुरक्षा में नम्बर वन बना है। इस मौके पर थाना सदर बाजार में एक कार्यक्रम किया गया, जिसमें डीसीपी नॉर्थ एडिशनल डीसीपी एसीपी और एडिशनल एसएचओ भी मौजूद रहे. इस खुशी में थाना सदर बाजार के स्थानीय लोग भी मौजूद रहे और सभी ने जश्न में भाग लिया और मिठाई भी एक-दूसरे को खिलाई। सदर बाजार के व्यापारियों के साथ और थाने से सदर बाजार के बारा टूटी चौक तक सदर बाजार की जनता का धन्यवाद किया और खुद डीसीपी साहब ने सभी को मिठाई बांटी. अब देखना होगा कि दिल्ली पुलिस अपनी इस शान को कब तक बरकरार रखा पाती है।





More Stories
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
बेटी संबंध बनाते वक्त रिकॉर्ड करती थी प्राइवेट वीडियो, फिर पिता करता था ब्लैकमेल! SO की मौत के बाद बस्ती में खुला हनीट्रैप का बड़ा खेल!
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
ऑपरेशन मिलाप के तहत लापता बच्चे को पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया