बहादुरगढ रर्नस ग्रुप के सतपाल ने 50 किमी वर्ल्ड चैंपियनशिप में पाया ओपन मे आठंवा स्थान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बहादुरगढ रर्नस ग्रुप के सतपाल ने 50 किमी वर्ल्ड चैंपियनशिप में पाया ओपन मे आठंवा स्थान

बहादुरगढ़/- 50 किमी वर्ल्ड चैम्पियनशिप इस साल भारत मे हैदराबाद में आयोजित हुई जिसमें कोरिया, ग्रेट ब्रिटेन, यूएसए, इंडिया, स्पेन, कनाडा, क्रोशिया, आस्ट्रेलिया, कम्बोडिया, ताइवान, जॉर्डन, नार्वे, पोलैंड व जर्मनी आदि देशां के क्वालिफाई कर चुके 108 खिलाडियों ने वर्ल्ड चैम्पियनशिप में भाग लिया। इससे पहले पिछली वर्ल्ड चैम्पियनशिप स्पेन देश मे आयोजित हुई थी।


बहादुरगढ रर्नस ग्रुप  के ये एक ओर बडी उपलब्धि है कि बी आर  जी के सतपाल रायका ने आईएयू 50 किमी विश्व चैम्पियनशिप मे बहादुरगढ को दर्शाया सतपाल बहराही फाटक के पास रहते है और नांगलोई बैंक में कार्यरत है।
           दीपक छिल्लर ने बताया कि इससे पहले भी बी आर जी ग्रुप से सतपाल ने 2018  ताइवान में एशिया और ओशिनिया चैंपियनशिप में भाग लिया था तथा भारत टीम के लिए कांस्य पदक हासिल किया था। तब से ही सतपाल वर्ड चैंपियनशिप दौड़ने की तलाश में थे, लेकिन अन्य पारिवारिक प्रतिबद्धताओं के कारण दौड़ नहीं सका। विश्व चैम्पियनशिप के टैग के बिना, लंबी दूरी की दौड़ का इनका सपना अधूरा था। दो महीने पहले ही जब ग्रुप से इस विश्व चैम्पियनशिप के बारे में पता चला तो इन्होने वापिस ट्रैक पर आने की ठानी। सतपाल 5 साल से अधिक समय से लंबी दूरी की दौड़ से बाहर थे। इतने कम समय में इस चैम्पियनशिप में क्वालीफाई करने के लिए वापसी करना कठिन और असंभव था। इसलिए सतपाल ने ओपन कैटेगरी में दौड़ने का फैसला किया और इस चैंपियनशिप के लिए अच्छी ट्रेनिंग शुरू कर दी। सतपाल ने पिछले 2 महीने तक जी जान से बी आर  जी ग्रुप के साथ मेहनत कर रहे थे


          इस संबंध में सतपाल ने बताया आईएयू 50 किमी विश्व चैम्पियनशिप (ओपन श्रेणी) में उसका लक्ष्य 4 घंटे से कम समय में 50 किमी दौड़ने का था, लेकिन पैरों में ऐंठन के कारण आखिरी 3 किमी में वह गिर गया, वो चलने में भी असमर्थ था, लेकिन किसी तरह फिनिश लाइन तक पहुंचने में कामयाब रहा।
           हम सब बहादुरगढ वासियो को खुद पर गर्व है कि सतपाल जी ने बहादुरगढ रर्नस ग्रुप एशियाई और ओशिनिया चैंपियनशिप और विश्व चैंपियनशिप तक पहुंचाया। बी आर जी ग्रुप  के सभी सदस्यो ने ढेर सारी शुभकामनाए दी और आगे भविष्य मे बेहतर प्रदर्शन करने की कामना की।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox