पार्षद नीलम कृष्ण पहलवान ने ग्रामीणों को दिया दिवाली का तोहफा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पार्षद नीलम कृष्ण पहलवान ने ग्रामीणों को दिया दिवाली का तोहफा

-दिचाऊं गांव के रांघड़ पाना में किया रोड़ का उद्घाटन, पिछले काफी समय से बना हुआ था बदहाल, -गड़ढों के चलते कई लोगों की दुर्घटना में जा चुकी है जान, विधायक व जलबोर्ड की लापरवाही के चलते नही बन पाया था रोड़

नजफगढ़/- धनतेरस पर दिचाऊं कलां गांव के लोगों को दिवाली का तोहफा देते हुए दिचाऊं वार्ड की पार्षद नीलम कृष्ण पहलवान ने गांव के राघड़ पाना में काफी समय से बदहाल चल रही रोड़ के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होने ग्रामीणों से निर्माण कार्य की इजाजत मांगी और उनकी सभी आशंकाओं का निराकरण भी किया।


          रांघड़ पाना के मुख्य चौक पर नीलम कृष्ण पहलवान ने ग्रामीणों के साथ रोड़ निर्माण का उद्घाटन करते हुए नारियल फोड़ा। इस अवसर पर उन्होने कहा कि दिल्ली में अभी प्रदुषण के चलते निर्माण कार्य बंद हैं लेकिन जैसे ही यह पाबंदी हटेगी उसी समय रोड़ के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जायेगा। उन्होने बताया कि करीब आठ साल से ग्रामीण इस रोड़ की बदहाली व गडढ़ों को लेकर काफी परेशानी झेल रहे थे हालांकि इस रोड़ का निर्माण जलबोर्ड व विधायक फंड से होना था और नजफगढ़ विधायक कैलाश गहलोत ने इसे बनाने का ग्रामीणों को आश्वासन दिया था लेकिन 8 साल बीत जाने के बाद भी आज तक इस रोड़ का निर्माण नही हुआ। परेशान ग्रामीणों ने उनके सामने अपनी समस्या रखी और उन्होने इसे प्राथमिकता के आधार पर निगम से पास कराया। अब इस सड़क के निर्माण कार्य का बजट पास हो चुका है और शीघ्र ही काम भी शुरू हो जायेगा।


           इस अवसर पर पार्षद नीलम कृष्ण पहलवान ने ग्रामीणों की शंकाओं को दूर करते हुए कहा कि आप लोगों के कहे अनुसार ही सड़क का लेवल तय किया जायेगा। साथ ही उन्होने ग्रामीणों से इस निर्माण कार्य में पूर्ण सहयोग देने की अपील भी की। इस अवसर पर प्रदीप शौकीन, पंकज शौकीन, प्रधान ताराचंद, प्रधान सते, रामअवतार, चंदरूप, जगफूल, गुरजा, अनूप, मन्नू, राकेश, बल्ले ठेकेदार, हंसराज, राजू, अनिल कुमार, महेन्द्र सुबेदार, भगवाना व दलवीर ने नीलम कृष्ण पहलवान का फूलमालाओं से स्वागता किया। इस सड़क की बदहाली को लेकर प्रधान ताराचंद ने बताया कि पिछले 8 साल से ग्रामीण काफी परेशानी झेल रहे है। इस सड़क में बने गडढ़ों के कारण हुई दुर्घटनाओं में अब तक 5 लोगों की जान जा चुकी है। फिर भी विधायक ने उनकी प्रार्थना पर ध्यान नही दिया।

ग्रामीणों ने इस सड़क निर्माण के उद्घाटन को लेकर पार्षद नीलम कृष्ण पहलवान का आभार व्यक्त किया। पार्षद महोदया ने इस अवसर पर ग्रामीणों को मिठाई खिलकर दिवाली की शुभकामनाऐं भी दी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox