सचिन तेंदुलकर के साथ इंडिया-न्यूजीलैंड मैच देखने पहुंचे डेविड बेकहम

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 29, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सचिन तेंदुलकर के साथ इंडिया-न्यूजीलैंड मैच देखने पहुंचे डेविड बेकहम

-वानखेड़े स्टेडियम में विराट कोहली से की मुलाकात

मुंबई/शिव कुमार यादव/- बाल अधिकारों और लैंगिक समानता की वकालत करने में योगदान देने के लिए भारत का दौरा कर रहे इंग्लैंड के महान फुटबॉल खिलाड़ी डेविड बेकहम बुधवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व कप का सेमीफाइनल देखने के लिए वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे। 15 नवंबर को बेकहम ने महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर से मुलाकात की। दोनों यूनिसेफ के साथ जुड़े हुए हैं। बेकहम ने मुंबई में मैच देखने से पहले गुजरात में बच्चों के साथ समय बिताया था।


         बेकहम सेमीफाइनल से पहले मैदान पर पहुंचे। उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से मुलाकात की। बेकहम से मिलकर ईशान किशन, मोहम्मद सिराज और सूर्यकुमार यादव जैसे खिलाड़ी काफी खुश दिखाई दिए। सचिन ने बेकहम की मुलाकात भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली से मुलाकात कराई। विराट ने बेकहम से हाथ मिलाया और उनसे कुछ देर बात की।

        बेकहम 2005 में सद्भावना दूत के रूप में यूनिसेफ से जुड़े थे। बेकहम इस समय गुजरात में हैं क्योंकि वह बाल अधिकारों और लैंगिक समानता की वकालत करने में योगदान देने के लिए देश का दौरा कर रहे हैं जो विश्व बाल दिवस 2023 की ‘वैश्विक थीम’ भी है।

           बेकहम को देखकर स्टेडियम में दर्शक खुश हो गए और उनका नाम पुकारने लगे। वानखेड़े स्टेडियम में ’बेकहम-बेकहम’ की गूंज सुनाई देने लगी। इंग्लैंड का यह पूर्व फुटबॉल कप्तान मौजूदा समय में अमेरिका के फुटबॉल क्लब इंटर मियामी के सह-मालिक भी हैं। इसी टीम से अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी भी खेलते हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox