अमेरिका पहुंचे चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग, 30वीं एपीईसी आर्थिक बैठक में लेंगे भाग

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अमेरिका पहुंचे चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग, 30वीं एपीईसी आर्थिक बैठक में लेंगे भाग

-सैन फ्रांसिस्को में बाइडन के साथ करेंगे चीन-अमेरिका शिखर बैठक -बाइडन-जिनपिंग की बैठक में दोनों देशों के बीच संबंधों को सुधारने पर होगा जोर

सैन फ्रांसिस्को/शिव कुमार यादव/- चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग चीन-अमेरिका शिखर बैठक और 30वीं एपीईसी आर्थिक नेताओं की बैठक में भाग लेने के लिए मंगलवार को सैन फ्रांसिस्को पहुंचे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन बुधवार को सैन फ्रांसिस्को में अपने चीनी समकक्ष जिनपिंग से मुलाकात करेंगे। वैश्विक उथल-पुथल के बीच बाइडन-जिनपिंग के बीच होने वाली इस महत्वपूर्ण बैठक में दोनों देशों के बीच संबंधों को सुधारने पर जोर होगा।

          हालांकि, कुछ रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस बातचीत से दोनों वैश्विक शक्तियों के द्विपक्षीय संबंधों में नरमी आने की संभावना नहीं है। लेकिन व्हाइट हाउस के अधिकारियों की महीनों की बातचीत के बाद होने जा रही इस बैठक को सकारात्मक संकेत के रूप में देखा जा रहा है। अमेरिकी अधिकारियों का मानना है कि नेताओं को गलत धारणाओं को दूर करने और टकराव से बचने से दोनों शक्तियों के बीच अच्छे प्रतिस्पर्धी संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए एक ढांचा विकसित किया जा सकता है।

इस्राइल-हमास संघर्ष और यूक्रेन युद्ध पर चर्चा की उम्मीद
मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और यूक्रेन युद्ध पर दोनों नेताओं के बीच बातचीत होने की उम्मीद है। कहा जा रहा है कि राष्ट्रपति बाइडन अपनी निगरानी में एक और विश्व संकट को फैलने से रोकने के लिए उत्सुक हैं। रिपोर्ट के अनुसार, इसके अलावा शीर्ष विदेश नीति प्राथमिकताओं में से एक वॉशिंगटन-बीजिंग संबंधों में स्थिरता बहाल करना है। उम्मीद है कि दोनों नेता विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे, जिसमें दोनों देशों के बीच सैन्य स्तर पर संचार बहाल करना भी शामिल है। बैठक के एजेंडे में जलवायु परिवर्तन, नशीले पदार्थों की तस्करी, मानवाधिकार के मुद्दों पर गहरी असहमति और दक्षिण चीन सागर और ताइवान के आसपास सैन्य वृद्धि भी शामिल है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox