
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; module: photo; hw-remosaic: false; touch: (-1.0, -1.0); sceneMode: 0; cct_value: 0; AI_Scene: (-1, -1); aec_lux: 137.96063; aec_lux_index: 0; albedo: ; confidence: ; motionLevel: -1; weatherinfo: null; temperature: 37;
बेंगलुरु/शिव कुमार यादव/- टीम बीआरजी के धावकों ने बेंगलुरु में 30-31 मार्च को आयोजित 24 घंटे स्टेडियम रन में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए एक नया इतिहास रच दिया। इसके साथ ही बीआरजी ने फ्रांस में होने वाली विश्व चैम्पियनशिप 2025 के लिए भी अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर दी है।
एनईबी स्पोर्ट्स द्वारा आयोजित इस प्रतिष्ठित मैराथन इवेंट में टीम बीआरजी के धावकों ने अपने अद्वितीय धैर्य और सहनशक्ति का परिचय दिया। दीपक छिल्लर ने बताया कि इस बार बहादुरगढ रर्नस ग्रुप के आठ अल्ट्रारनर्स धावक मैदान मे उतरे और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए ट्रायल मे हिस्सा लिया। यह ट्रायल आगामी विश्व चैम्पियनशिप के लिए भारतीय पुरुष एवं महिला टीम के चयन हेतू आयोजित किया गया था।
प्राकृतिक परिस्थितियों से संघर्ष :-
इस दौड़ के दौरान बैंगलोर का मौसम बहुत गर्म था (35-36° तापमान), जिससे कई अनुभवी धावकों को बीच में ही दौड़ छोड़नी पड़ी। लेकिन टीम बीआरजी के धावकों ने हिम्मत नहीं हारी और अपने शानदार प्रदर्शन से इतिहास रच दिया।
बहादुरगढ रर्नस ग्रुप के धावकों का 24 घंटे रन में शानदार प्रदर्शन (विश्व चैम्पियनशिप क्वालिफिकेशन)-
1. बादल तेवतिया : 217 किमी दौड़कर 4वां स्थान प्राप्त किया।
2. कर्नल कृष्ण बधवार : 55$ आयु वर्ग में 24 घंटे में 197 किमी की दौड़ पूरी की।
3. परवीन कुमार सांगवान : 175.1 किमी
4. मुकेश कुमारी : 173 किमी (महिला वर्ग में 3रा स्थान) प्राप्त किया
5. सिकंदर लाम्बा : नंगे पैर 134 किमी की दौड़ पूरी की।
12 घंटे स्टेडियम रन मे बहादुरगढ रर्नस ग्रुप से :-
1. नरेंद्र जांगड़ा : 108 किमी दौड़कर 4वां स्थान प्राप्त किया।
2. रामबीर सिंह : 106 किमी दौड़कर 5वां स्थान प्राप्त किया।
100 किमी स्टेडियम रन मे बहादुरगढ रर्नस ग्रुप से :-
गुलाब सिंह : 10 घंटे 54 मिनट में 100 किमी की दौड़ पूरी कर 4वां स्थान प्राप्त किया।
हालांकि बादल तेवतिया (217 किमी) मात्र 8 किमी से चूके गए लेकिन 4वां स्थान प्राप्त किया।
क्रू मेंबर्स का अहम योगदान :-
टीम बीआरजी के धावकों के लिए मोनू मीणा, आयुष और प्रदीप यादव ने क्रू मेंबर्स के रूप में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने धावकों को समय-समय पर आवश्यक सहयोग प्रदान किया और उनका मनोबल बनाए रखा।
टीम बीआरजी के प्रदर्शन की सराहना :-
टीम बीआरजी के धावकों ने कठिन परिस्थितियों में भी अपनी श्रेष्ठता साबित की। बादल तेवतिया ने 217 किमी की अविश्वसनीय दूरी तय कर दिखा दिया कि टीम बीआरजी के धावक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ सकते हैं। परवीन कुमार सांगवान ने 2021 में 219.4 किमी की दौड़ लगाकर स्थान बनाया था, लेकिन कोरोना के चलते यह वर्ल्ड चैंपियनशिप का आयोजन नहीं हो पाया था।
कर्नल कृष्ण बधवार और मुकेश कुमारी ने भी शानदार प्रदर्शन कर टीम बीआरजी को एक नई पहचान दिलाई है। टीम बीआरजी के इस शानदार प्रदर्शन से देशभर में खेल प्रेमियों और एथलीटों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है। यह उपलब्धि न केवल टीम बीआरजी बल्कि बहादुरगढ के लिए भी गर्व का क्षण है। इस आयोजन में धावकों ने अपनी सीमाओं को पार कर यह सिद्ध कर दिया कि वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।





More Stories
दिल्ली में ₹16 करोड़ की लागत से बना बायोगैस प्लांट शुरू, रोजाना 200 टन गोबर से बनेगी जैविक खाद और स्वच्छ ईंधन
दिल्ली हाफ मैराथन में बीआरजी का दमखम, 250 से अधिक धावकों ने लिया भाग
दिल्ली में बसेगा नया शहर, 12 लाख नए घर, नरेला-बवाना से द्वारका-नजफगढ़ तक 200 वर्ग किमी में बनेगी टाउनशिप
ऑपरेशन विस्टा 1.0: द्वारका पुलिस ने आइवरी कोस्ट के नागरिक को पकड़ा, डिटेंशन सेंटर भेजा
ग्रेटर नोएडा में परिवार के 5 सदस्यों की मौत: मृतक के मोबाइल में मिला अहम सुराग, दोनों बहनें और बहनोई गिरफ्तार
आरटीआई पर लापरवाही पड़ी भारी, दंडात्मक कार्रवाई से बचने नियमों को समझें अधिकारी